सिवनी में स्थापित होगा राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण केन्द्र

National level training center will be set up in Seoni
सिवनी में स्थापित होगा राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण केन्द्र
सिवनी सिवनी में स्थापित होगा राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण केन्द्र

डिजिटल डेस्क , सिवनी ।सिवनी में स्काउट एवं गाइड का राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया जाएगा। इस केन्द्र की स्थापना को लेकर स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय निर्देशक राजकुमार कौशिक गुरूवार को सिवनी पहुंचे और कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग से मुलाकात की। उनके साथ राज्य सचिव अशोक जनवदे , राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बीएल शर्मा भी मौजूद रहे। जिला प्रशिक्षण केन्द्र को राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र के रूप में तैयार करने की कार्ययोजना को लेकर पहुंचे अधिकारियों को कलेक्टर डॉ. फटिंग ने प्रशिक्षण केंद्र को राष्ट्रीय स्तर का बनाने जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय निर्देशक श्री कौशिक ने अधिकारियों के साथ जिला प्रशिक्षण केंद्र सिवनी का निरीक्षण भी किया। इससे पूर्व सिवनी आने पर राष्ट्रीय निर्देशक, राज्य सचिव व राज्य प्रशिक्षण आयुक्त का भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ के चीफ कमिश्नर दिनेश राय मुनमुन द्वारा अगवानी की गई। सभी नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्कूल भी गए, जहां नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य पीएन बारेश्वा, डा. अब्दुल शफी खान, शैलेन्द्र साहू , मोहम्मद साबिर खान, राजकुमार डहेरिया आदि मोजूद रहे।

Created On :   11 Feb 2022 12:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story