- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महाराष्ट्र की 15 उद्योग संस्थाओं को...
महाराष्ट्र की 15 उद्योग संस्थाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार

- सूक्ष्म
- लघु एवं मध्यम उद्योग क्षेत्र में सुरक्षा के लिए उठाए गए उल्लेखनीय कदमों के लिए शुक्रवार को महाराष्ट्र की 15 उद्योग संस्थाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- इनमें चंद्रपुर की जीएमआर वरोरा एनर्जी सहित पुणे की स्पाइसर इंडिया प्रा. लि.
- रायगड़ की सुप्रीम पेट्रोकेम लिमिटेड
- चिपलुण स्थित कृष्णा एन्टीऑक्सिडंट्स और आरएमसी रेडिमिक्स (नवी मुंबई) को श्रेष्ठ सुरक्षा पु
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग क्षेत्र में सुरक्षा के लिए उठाए गए उल्लेखनीय कदमों के लिए शुक्रवार को महाराष्ट्र की 15 उद्योग संस्थाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय संरक्षा परिषद के वार्षिक समारोह में केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार के हाथों यह पुरस्कार प्रदान किए गए। यहां आयोजित समारोह में कुल 70 कंपनियों को चार श्रेणियों सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार, श्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार, सुरक्षा पुरस्कार और प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
इनमें प्रदेश की 15 कंपनियों का समावेश है। इनमें चंद्रपुर की जीएमआर वरोरा एनर्जी सहित पुणे की स्पाइसर इंडिया प्रा. लि., रायगड़ की सुप्रीम पेट्रोकेम लिमिटेड, चिपलुण स्थित कृष्णा एन्टीऑक्सिडंट्स और आरएमसी रेडिमिक्स (नवी मुंबई) को श्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। अन्य कंपनियों में मुंबई एवं पुणे स्थित कंपनियों को सुरक्षा पुरस्कार और प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष सतीश रेड्डी, उपाध्यक्ष अरविंद दोशी, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ते वित्त विभाग के अध्यक्ष कल्याण चक्रवर्ती, परिषद के महाप्रबंधक व्ही बी संत और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव हीरालाल समरिया मौजूद थे।
Created On :   27 April 2018 8:22 PM IST