- दिल्ली हिंसा को लेकर अब तक कुल 22 केस दर्ज, एफआईआर में कई किसान नेताओं का ज़िक्र
- राकेश टिकैत ने ली ट्रैक्टर परेड की जिम्मेदारी, कहा- लाल किले पर झंडा किसने लगाया? जवाब दे सरकार
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक
- दिल्ली हिंसा: 3 और FIR दर्ज, पुलिस बोली- जैसे-जैसे शिकायत आएगी, कार्रवाई होगी
- दिल्ली: ITO से कनॉट प्लेस और इंडिया गेट जाने वाला रास्ता बंद, मिंटो रोड से कनॉट प्लेस पर भी पाबंदी
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री कोष में दान करेंगे नवरात्र मंडल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर में चल रहे कई गरबा और दुर्गापूजा मंडलों ने महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने का फैसला किया है। बोरिवली में आयोजित शोग्लिज नवरात्रि उत्सव-2019 इनमें से एक है। शोग्लिज में डांडिया क्वीन के नाम से मशहूर फाल्गुनी पाठक अपनी गायकी का जलवा बिखेर रहीं हैं। आयोजकों ने इस दौरान होने वाले मुनाफे का बड़ा हिस्सा सांगली और सोलापुर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए देने का फैसला किया है।
बंगाली समुदाय के हैं 100 से ज्यादा दुर्गापूजा मंडल
महानगर में इन दिनों नवरात्रि के दौरान मनाए जाने वाले गरबा-डांडिया की धूम है। खासकर गुजराती बहुल इलाकों में बड़े पैमाने पर यह उत्सव मनाया जाता है। इसके अलावा मुंबई में रहने वाला बंगाली समुदाय दुर्गा पूजा का आयोजन करता है। बंगाली समुदाय महानगर और आसपास के इलाकों में 100 से ज्यादा दुर्गा पूजा उत्सवों का आयोजन करता है। चुनाव आचार संहिता के बीच चल रहे इन उत्सवों में नेता भी शिरकत कर रहे हैं भले ही वे धार्मिक आयोजनों में लोगों से वोट नहीं मांग सकते हों लेकिन लोगों के बीच उपस्थिति दर्ज करा वे समुदायों की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश तो कर ही रहे हैं। वहीं उत्सव को आयोजक समसामायिक विषयों और ऐतिहासिक चीजों से भी जोड़ रहे हैं।
गांधी की 150वीं जयंती पर झांकी
वसई इलाके में प्रगति मंडल ने अपने 20वें साल के आयोजन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के जीवन से जुड़ी झांकी तैयार की है। प्रगति मंडल के सचिव गौतम चटर्जी ने कहा कि बंगाली समुदाय जहां भी गया वहीं दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने लगा। देवी की पूजा के साथ-साथ सामूहिक भोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आपसी मेलजोल, नृत्य संगीत भी आयोजनों का हिस्सा होतें हैं।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।