- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुख्यमंत्री के ओएसडी को नक्सलियों...
मुख्यमंत्री के ओएसडी को नक्सलियों की धमकी, नई मुंबई के घर पर भेजा लाल स्याही से लिखा पत्र

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद अब उनके विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) डॉ राहुल गेठे को भी नक्सलियों की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। गेठे के नई मुंबई स्थित घर पर लाल स्याही से लिखा हुआ एक पत्र मिला है जिसमें उन्हें गढचिरोली में किए गए विकासकार्यों के लिए अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। दरअसल गेठे पांच सालों से शिंदे के ओएसडी के तौर पर काम कर रहे हैं। गढचिरोली के पालकमंत्री रहते शिंदे ने वहां की विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराने की जिम्मेदारी गेठे को सौंपी थी। शायद यही बात नक्सलियों को पसंद नहीं आई। पत्र में लिखा गया है ‘जय लाल सलाम, जय किसान, डॉ राहुल गेठे को आखिरी चेतावनी, एकनाथ शिंदे का ऑफीसर राहुल गेठे बहुत उड़ रहा है। हमारा नुकसान गढचिरोली में बहुत कर रहा है। हम हमारे भाइयों का बदला जल्द लेने वाले हैं। उसकी मौत का ऐलान निकल चुका है। महाराष्ट्र सरकार को उसकी जवाबदारी जितना लेनी है ले लो। जय नक्सलवाद, भामरागड, एटापल्ली, सीपीआई कमिटी।’ पुलिस ने इस पत्र के बारे में छानबीन शुरू कर दी है।
Created On :   1 Nov 2022 4:51 PM GMT