राकांपा नेता अखिलेश सिंह भाजपा में शामिल, शरद पवार के नाम पर चलाते हैं स्कूल 

NCP leader Akhilesh Singh joins BJP, runs school in Sharad Pawars name
राकांपा नेता अखिलेश सिंह भाजपा में शामिल, शरद पवार के नाम पर चलाते हैं स्कूल 
थामा दामन राकांपा नेता अखिलेश सिंह भाजपा में शामिल, शरद पवार के नाम पर चलाते हैं स्कूल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर पालिका का कार्यकाल समाप्त हुए एक साल बीत चुके हैं और फिलहाल चुनाव के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद महानगर में आया राम-गया राम की राजनीति शुरु हो गई है। मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  के महासचिव अखिलेश सिंह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। राकांपा के झोपडपट्टी मोर्चा के प्रमुख रहे सिंह पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। लंबे समय से राकांपा से जुड़े रहे अखिलेश सिंह अपने गृह क्षेत्र वाराणसी में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के नाम से एक स्कूल भी चलाते हैं। इस मौके कांग्रेस नेता कृपाशंकर पांडेय भी भाजपा में शामिल हो गए।  
 

Created On :   8 March 2023 3:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story