बुधवार से 4 दिनों के विदर्भ दौरे पर रहेंगे NCP अध्यक्ष शरद पवार

NCP President Sharad Pawar will be staying on 4-day Vidarbha tour
बुधवार से 4 दिनों के विदर्भ दौरे पर रहेंगे NCP अध्यक्ष शरद पवार
बुधवार से 4 दिनों के विदर्भ दौरे पर रहेंगे NCP अध्यक्ष शरद पवार

डिजिटल डेस्क,नागपुर। सर्दी के मौसम में विदर्भ में नेताओं के दौरे से सरगर्मी दिखाई दे रही है। NCP अध्यक्ष शरद पवार 4 दिनों के विदर्भ दौरे पर आ रहे हैं। वो 15 नवंबर से 18 नवंबर तक विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गडचिरोली, चंद्रपुर, यवतमाल व वर्धा जिले का दौरा करेंगे। 15 नवंबर को सुबह 9.15 बजे विमानतल पर आगमन होगा। वहीं से गडचिरोली रवाना हो जाएंगे। गडचिरोली में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। बाद में चंद्रपुर रवाना होंगे।

16 को चंद्रपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसके बाद वो यवतमाल रवाना होंगे। यवतमाल जिले में कीटनाशक से मृत किसानों के परिजनों से 17 नवंबर को मुलाकात करेंगे। साथ ही कपास फसल की स्थिति का जायजा लेंगे। दोपहर में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। वहां से वर्धा रवाना होंगे। 18 नवंबर को वर्धा में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। उसी दिन शाम को 5.20 बजे नागपुर से मुंबई रवाना होंगे। चंद्रपुर, यवतमाल व वर्धा में रात्रि विश्राम के दौरान वे संगठनात्मक स्थिति पर चुनिंदा पदाधिकारियों से अलग से चर्चा भी करेंगे। राकांपा के शहर अध्यक्ष अनिल देशमुख ने जानकारी दी।

सीएम के साथ सुर में सुर मिलाकर आए थे सुर्खियों में

बता दें पिछले महीने ही शरद पवार विदर्भ दौरे पर आए थे। अमरावती के शिवाजी बीपीएड कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में उनका सत्कार किया गया था। उस दौरान पूर्व केंद्रीय कृषिमंत्री एवं NCP अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि था कि किसानों की समस्या कृषि उत्पादों के लिए लागत मूल्य से 50 फीसदी ज्यादा दाम दिलाकर ही हल की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा था कि सिर्फ कर्जमाफी से ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा।

हालांकि पवार ने मौजूदा कर्जमाफी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि यह किसानों को मुख्यधारा में लाने के लिए मददगार साबित होगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री फडणवीस कई बार यह कह चुके हैं कि सिर्फ कर्जमाफी से ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा और  फिर पवार ने किसान कर्जमाफी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के सुर में जिस तरह सुर भी मिलाया उसे राजनीतिक विश्लेषक अलग ही बता रहे है। पिछले कुछ महीनों से पवार विदर्भ में सक्रिय हुए हैं उसे आने वाले विधानसभा चुनाव को जोड़कर देखा जा रहा है।

Created On :   14 Nov 2017 5:12 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story