देश की आंतरिक सुरक्षा की स्थिति को संभालने में एनसीआरबी की है बड़ी भूमिका : शाह

NCRB has a big role in handling the internal security situation of the country: Shah
देश की आंतरिक सुरक्षा की स्थिति को संभालने में एनसीआरबी की है बड़ी भूमिका : शाह
बड़ी भूमिका देश की आंतरिक सुरक्षा की स्थिति को संभालने में एनसीआरबी की है बड़ी भूमिका : शाह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश की आंतरिक सुरक्षा, विशेषकर कानून और व्यवस्था की स्थिति संभालने में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की बड़ी भूमिका है। उन्होने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए एक स्थान पर डेटा उपलब्ध होना, उसका विश्लेषण होना, विभागीकरण करना और अपराध नियंत्रण के लिए अलग-अलग प्रकार की रणनीति बनाना बहुत जरूरी है। एनसीआरबी के 37वें स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि रणनीति तभी बन सकती है, जब मौजूदा चुनौती का विश्लेषण किया जाए और तथ्य हमारे सामने हो, हमें चुनौतियों का सामना करने के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी हो और इन दोनों के बीच गति के अंतर का विश्लेषण कर उसे रणनीति का हिस्सा बनाएं। उन्होने कहा कि क्राइम कांफ्रेंस को परिणामलक्षी बनाने के लिए डेटा चाहिए और जब इस पर काम करते हैं तो एनसीआरबी का डेटा बहुत काम आता है और इसके माध्यम से सीमांत जिलों की कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण करने में भी खासी मदद मिलती है। 

एनसीआरबी के डेटा का हो बहुउद्देशीय उपयोग 

गृह मंत्री ने कहा कि हर राज्य को अपनी वार्षिक पुलिस रणनीति बनाने में एनसीआरबी के डेटा का उपयोग करना चाहिए और अपराध नियंत्रण में इसका बहुआयामी और बहुउद्देशीय उपयोग होना चाहिए,तभी ये संस्था परिणामलक्षी बनेगी। उन्होने यह भी कहा कि सिर्फ डेटा बनाने से कुछ नहीं होता। राज्यों में जाकर संवाद करना पड़ेगा, इसके बारे में बताना पड़ेगा, इसके उपयोग की पद्धति बतानी होगी। कुछ राज्यों ने इसका उपयोग किया है और बीपीआरएंडडी तथा एनसीआरबी दोनों को इसकी बेस्ट प्रैक्टिस को साझा करने का काम करना चाहिए।  इस मौके पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और अजय कुमार मिश्र भी प्रमुखता से मौजूद थे।

 

Created On :   11 March 2022 9:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story