- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- किटी क्वीन बनीं नीलिमा पावडे और डॉ....
किटी क्वीन बनीं नीलिमा पावडे और डॉ. मनीषा पावडे

डिजिटल डेस्क,नागपुर। समय बदल चुका है और महिलाएं घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर काफी एक्टिव हो चुकी हैं। बात फिटनेस की हो या फिर अन्य किसी इवेंट की महिलाओं हर क्षेत्र में हिस्सा लेने लगी हैं। महिलाएं किटी पार्टी में शिरकत करना बहुत पसंद करती हैं। यहां उन्हें ज्यादा इंजॉय करने का मौका मिलता है,यहां वे खुलकर हंसती हैं, खेलती हैं। वहीं कुछ गेम्स के साथ प्राइज जीतने का मौका भी मिलता है। ऐसा ही नजारा देखने को मिला धनोजे कुनबी किटी पार्टी ग्रुप के साथ आयोजित दैनिक भास्कर किटी क्वीन में।
सदस्यों का कहना था कि कुछ पलों के लिए घर-परिवार की टेंशन भूलकर अपनी एक अलग दुनिया में मस्ती करने का मजा ही अलग होता है। धनोजे कुनबी किटी पार्टी ग्रुप की किटी पार्टी में खाने-पीने का मजा और गेम्स की मस्ती तो होती ही है, साथ ही पर्सनालिटी डेवलप करने का मौका भी मिलता है इसीलिए इस तरह के आयोजनों को महिलाएं आजकल बहुत ज्यादा पसंद करने लगी है।
गेम्स भी अनोखे
देखा जाए तो किसी भी पार्टी का मजा तब दोगुना हो जाता है, जब फन के साथ वहां गेम्स भी मिल जाए। इस पार्टी में कई मजेदार व अलग तरह के गेम्स थे। लजीज खाने और फन गेम्स के बीच सभी सदस्यों ने खूब मजा किया। दैनिक भास्कर किटी क्वीन में तरह-तरह के गेम्स का आयोजन हुआ। हर बार की तरह इस बार भी अलग थीम पर किटी खेली गई। इसमें ब्रेड एंड बटर गेम्स खास रहे। ये कपल गेम था। वहीं खूब गेम्स खेले और इनाम जीते। इस बार ग्रुप 4 ने किटी पार्टी मनाई थी।
नागपुर की सबसे बड़ी किटी है
ये नागपुर की सबसे बड़ी किटी स्वयंप्रभा है। ये किटी 2 साल से चल रही है, इसमें 120 मेंबर्स हैं और उसमें 12 ग्रुप्स हैं। वहीं मिसेज नीलिमा पावडे और डॉ. मनीषा पावडे किटी क्वीन बनीं। बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।


Created On :   4 May 2018 1:10 PM IST