सीसीटीवी में न कैद हुआ तेंदुआ और न ही मगरमच्छ

Neither leopard nor crocodile Seen in CCTV
सीसीटीवी में न कैद हुआ तेंदुआ और न ही मगरमच्छ
खोज जारी सीसीटीवी में न कैद हुआ तेंदुआ और न ही मगरमच्छ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर सीमा में मगरमच्छ व तेंदुए की मौजूदगी का प्रमाण मिला, लेकिन वन विभाग ने एक दर्जन कैमरे लगाने के बाद भी दोनों के दर्शन नहीं हुए। शनिवार को भी नाले में मगरमच्छ व ऑर्डनेंस फैक्टरी परिसर में दिखाई देने वाला तेंदुआ सीसीटीवी में कैद नहीं हुआ है, सप्ताहभर पहले पत्रकार सहनिवास के पीछे नाले में मगरमच्छ होने का सबूत वीडियो के रूप में वन विभाग को मिला था। जिसके बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसे कैद करने के लिए कैमरों की भी मदद ली जा रही है, लेकिन मगरमच्छ इसमें कैद नहीं हो रहा है। सेमिनरी हिल्स ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर की एक टीम इसे ढूंढने का काम कर रही है। मगरमच्छ से राहत अभी मिली भी नहीं थी कि, शुक्रवार को एक बार फिर शहर के पास ऑर्डनेंस फैक्टरी परिसर में तेंदुआ दिखाई देने की बात सामने आई। तेंदुए को ढूंढने के लिए वन विभाग ने कुल 6 कैमरे परिसर में लगाए हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। इसी तरह जुलाई माह में इसी परिसर में तेंदुआ दिखाई दिया था, लेकिन वन विभाग को उसके भी दर्शन नहीं हो पाए थे। इस बार भी तेंदुए के दर्शन दुर्लभ हो रहे हैं।

Created On :   14 Nov 2021 5:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story