- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- भतीजे ने टांगी से किया हमला, मौत
भतीजे ने टांगी से किया हमला, मौत
By - Safal Upadhyay |27 Sep 2022 3:06 AM GMT
शहडोल भतीजे ने टांगी से किया हमला, मौत
डिजिटल डेस्क,शहडोल। जयसिंहनगर थानाक्षेत्र में जमीनी विवाद पर भतीजे ने पहले अपने चाचा को भरमार बंदूक से गोली मारी। इतना ही नहीं धारदार टांगी से भी हमला किया, जिससे चाचा की मौत हो गई। मामले में जयसिहंनगर पुलिस मौके पर पहुच मामले की पड़ताल में जुट गई है। हत्यारा भतीजे के तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार वरना गांव में चाचा नत्थू केटव और उसके भतीजे विजय उर्फ भंडारी केवट के बीच जमीन में घर बनाने को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना गहरा गया कि भतीजे ने विजय उर्फ भंडारी ने घर में रखी भरमार बंदूक से हमला कर दिया। इसके बाद टांगी से कई बार वार किया, जिससे चाचा नत्थू केवट की घटना स्थल पर मौत हो गई है। घटना के तुरंत बाद हत्यारा भतीजा मौके से भाग गया।
Created On :   27 Sep 2022 8:35 AM GMT
Next Story