नई दिल्ली: पिछले 19 दिनों में लगभग 45 लाख लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लगाए गए

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नई दिल्ली: पिछले 19 दिनों में लगभग 45 लाख लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लगाए गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय पिछले 19 दिनों में लगभग 45 लाख लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लगाए गए भारत केवल 18 दिनों में ही 40 लाख लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाने के स्‍तर महत्‍वपूर्ण को पार करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है सक्रिय मामलों की संख्‍या लगातार घटते हुए 1.55 लाख हो गई है। भारत ने वैश्विक महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। केवल 18 दिनों में ही लगभग 45 लाख (44,49,552) लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लगाए जा चुके हैं। भारत केवल 18 दिनों में 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण का स्‍तर हासिल करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है। कई अन्‍य देशों ने लगभग 65 दिनों से टीकाकरण शुरू कर रखा है। भारत ने देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी,2021 को शुरू किया है। प्रतिदिन टीका लगाए जा रहे लाभार्थियों की संख्‍या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

पिछले 24 घंटों में 8,041 सत्रों में 3,10,604 लोगों को टीके लगाए गए हैं। अब तक 84,617 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। क्रम संख्‍या राज्‍य/केंद्रशासित प्रदेश टीका लगाए गए लाभार्थियों की संख्‍या 1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 2,772 2 आंध्र प्रदेश 2,15,171 3 हिमाचल प्रदेश 9,846 4 असम 43,607 5 बिहार 2,64,097 6 चंडीगढ़ 4,399 7 छत्‍तीसगढ़ 1,01,564 8 दादरा और नगर हवेली 926 9 दमन एवं दीव 561 10 दिल्‍ली 81,433 11 गोवा 6,326 12 गुजरात 3,11,251 13 हरियाणा 1,29,866 14 हिमाचल प्रदेश 43,926 15 जम्‍मू-कश्‍मीर 26,634 16 झारखंड 67,970 17 कर्नाटक 3,16,638 18 केरल 2,46,043 19 लद्दाख 1,511 20 लक्षद्वीप 807 21 मध्‍य प्रदेश 3,30,722 22 महाराष्‍ट्र 3,54,633 23 मणिपुर 5,872 24 मेघालय 4,806 25 मिजोरम 9,995 26 नगालैंड 4,244 27 ओडिशा 2,11,346 28 पुद्दुचेरी 3,222 29 पंजाब 63,663 30 राजस्‍थान 3,63,521 31 सिक्किम 3,425 32 तमिलनाडु 1,33,434 33 तेलंगाना 1,76,732 34 त्रिपुरा 32,340 35 उत्‍तर प्रदेश 4,63,793 36 उत्‍तराखंड 54,153 37 पश्चिम बंगाल 3,01,091 38 विविध 57,212 कुल 44,49,552 कोविड-19 का टीका प्राप्‍त करने वाले 54.87 प्रतिशत लाभार्थी 7 राज्‍यों से संबंधित है।

आज भारत की कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर 1.55 लाख (1,55,025) रह गई है। देश के मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.44 प्रतिशत हो गई है। पिछले कुछ सप्‍ताहों से सक्रिय मामलों की संख्‍या में दिन प्रतिदिन परिवर्तन हो रहा है जो सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट को दर्शाता है। आज देश की दैनिक संक्रमण दर 1.82 प्रतिशत है। भारत ने पिछले कुछ सप्‍ताहों (19 दिन) के दौरान दैनिक संक्रमण दर 2 प्रतिशत से कम बरकरार रखी है। ठीक हुए मामलों की संख्‍या 1,04,80,455 हो गई है। नए मामलों की तुलना में नए मरीजों के अधिक ठीक होने से आज रिकवरी दर बेहतर होकर 97.13 प्रतिशत हो गई है। कुल ठीक हुए मामलों की संख्‍या सक्रिय मामलों की तुलना में 67.6 गुणा अधिक है। 86.04 ठीक हुए नए मामले 6 राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित हैं। महाराष्‍ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 7,030 नए मरीज ठीक हुए हैं। केरल और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 6,380 और 533 नए मरीज ठीक हुए हैं। 84.67 प्रतिशत नए मरीज 6 राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल में दैनिक नए मामलों की संख्‍या लगातार अधिक चल रही है। राज्‍य में कल 6,356 नए मामले सामने आए हैं जबकि महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में क्रमश: 2,992 और 514 नए मामलों का पता चला है। मौत के 71.03 प्रतिशत नए मामले 6 राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों के हैं।

महाराष्‍ट्र में कल सबसे अधिक 30 लोगों की मृत्‍यु हुई, जबकि केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान 20 मौत के नए मामलों का पता चला है। पश्चिम बंगाल और छत्‍तीगढ़ में 7-7 नए मरीजों की मौत हुई हैं।

Created On :   4 Feb 2021 10:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story