- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- तिरुपति एवं जम्मू तवी के बीच नई...
तिरुपति एवं जम्मू तवी के बीच नई ट्रेन 'हमसफर शुरू'
दैनिक भास्कर न्यूज़ डेस्क, नागपुर। रेल मंत्रालय की ओर से तिरुपति एवं जम्मू तवी के बीच नागपुर होकर नई सुपरफास्ट हमसफर (साप्ताहिक) ट्रेन नियमित चलाई जा रही है। इस नई नियमित सुपरफास्ट हमसफर (साप्ताहिक) ट्रेन में 16 तृतीय वातानुकूलित, 1 पेन्ट्री एवं 2 एसएलआर कोच है।
गाड़ी सफर के दौरान गुंटकल, रायचूर, सिकन्दराबाद, काजीपेट, बल्लारशाह, नागपुर, हबीबगंज, झांसी, दिल्ली-सफदरगंज, अंबाला कैंट, लुधियाना एवं जालंधर कैंट में स्टॉप लेगी। 22705 तिरुपति - जम्मू तवी हमसफर (साप्ताहिक) सुपरफास्ट हमसफर ट्रेन तिरुपति से प्रति मंगलवार को शाम 5।15 बजे प्रस्थान होकर जम्मू तवी आगमन गुरुवार रात 9.10 बजे करेगी। यह गाड़ी प्रति बुधवार को नागपुर में शाम 4.20 को आगमण कर प्रस्थान 4.30 बजे करेगी। वही ट्रेन 22706 जम्मू तवी-तिरुपति हमसफर सुपरफास्ट जम्मू तवी से प्रति शुक्रवार को सुबह 05.30 बजे प्रस्थान होकर तिरुपति में तीसरे दिन यानी रविवार को सुबह 11.25 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी प्रति शनिवार को नागपुर में मध्यरात्रि 12.40 को पहुंच 12।50 बजे गंतव्य की ओर रवाना होगी।
Created On :   29 Jun 2017 6:32 PM GMT