नया साल राष्ट्र पुरुषों के नाम, ये है पूरा कैलेंडर

New Year dedicate to Nation leaders, This is Complete Calendar
नया साल राष्ट्र पुरुषों के नाम, ये है पूरा कैलेंडर
नया साल राष्ट्र पुरुषों के नाम, ये है पूरा कैलेंडर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नए साल में प्रदेश सरकार का लगभग एक महीने का समय अलग-अलग राष्ट्र पुरुषों और महान व्यक्तियों की जयंती व राष्ट्रीय दिन पर कार्यक्रम के आयोजन में बीतेगा। साल 2018 में 32 दिनों में 35 विभिन्न राष्ट्र पुरुषों और महान व्यक्तियों की जयंती मंत्रालय और सभी सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयों में मनाई जाएगी। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है। इसके मुताबिक राज्य में 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले जयंती, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती और जिजाऊ मांसाहब जयंती, 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती, 15 फरवरी को संत सेवालाल महाराज जयंती, 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, 23 फरवरी को संत गाडगे बाबा महाराज जयंती और 12 मार्च को यशवंतराव चव्हाण जयंती के दिन प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया जाएगा।

23 मार्च को शहीद दिवस

23 मार्च को शहीद दिवस पर शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमा प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया जाएगा। 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जयंती, 18 अप्रैल को महात्मा बसवेश्वर जयंती, 30 अप्रैल को संत तुकडोजी महाराज जयंती मनाई जाएगी। 21 मई को आतंकवाद व हिंसाचार विरोधी दिवस पर प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी। 28 मई को स्वातंत्र्य वीर सावरकर जयंती, 31 मई को अहिल्याबाई होलकर जयंती, 16 जून को महाराणा प्रताप सिंह जयंती, 26 जून को राजर्षि शाहू महाराज जयंती, 1 जुलाई को वसंतराव नाईक जयंती, 23 जुलाई को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जयंती, 1 अगस्त को साहित्यरत्न अण्णाभाऊ साठे जयंती, 3 अगस्त को क्रांतिसिंह नाना पाटील जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। 20 अगस्त को सद्भावना दिवस पर प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी।

15 अक्टूबर को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती

7 सितंबर को राजे उमाजी नाईक जयंती, 25 सितंबर को पंडित दिनदयाल उपाध्याय जयंती अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाएगी। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादूर शास्त्री जयंती, 15 अक्टूबर को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती, 24 अक्टूबर महर्षि वाल्मिकी जयंती,  31 अक्टूबर को इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व राष्ट्रीय संकल्प दिवस और वल्लभभाई पटेल जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजन होगा। 14 नवंबर को पंडित नेहरू जयंती, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती, 19 नवंबर को इंदिरा गांधी जयंती पर राष्ट्रीय एकात्मता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। 26 नवंबर को संविधान दिवस पर भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया जाएगा। जयंती पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभागीय आयुक्त और जिलाधिकारी की तरफ से संबंधित विभागों को जरूरी सूचना जारी की जाएगी। 

Created On :   1 Jan 2018 8:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story