- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव,...
फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाए प्रताडऩा के आरोप

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। उमरानाला चौकी क्षेत्र के ग्राम बीसापुरकलां में बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है।
चौकी प्रभारी विक्रम बघेल ने बताया कि बीसापुरकलां निवासी 21 वर्षीय पारूल का विवाह लगभग ढाई साल पहले मोहित मेहंत से हुआ था। उनका एक डेढ़ साल का बच्चा भी है। बुधवार रात को मोहित ने पारूल को उसके गुरैया स्थित मायके से घर लाया था। गुरुवार तड़के जब बच्चे की रोने की आवाज परिजनों ने सुनी तब उन्होंने जाकर देखा तो पारूल फंदे पर लटकी दिखी। परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। वहीं मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि पारूल को दहेज के लिए प्रताडऩा दी जा रही थी। इसी वजह से घटनाक्रम सामने आया। इस दौरान विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई थी। टीआई अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया है। मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Created On :   8 July 2021 9:55 PM IST