- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- रात का तापमान बढ़ा, ठिठुरन से राहत
रात का तापमान बढ़ा, ठिठुरन से राहत

By - Bhaskar Hindi |8 Jan 2022 11:49 AM IST
मौसम रात का तापमान बढ़ा, ठिठुरन से राहत
डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने से रात में ठंड का असर कम हुआ है। इससे ठिठुरन से राहत मिली है। एक-दो दिन में जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। नागपुर समेत पूरे विदर्भ में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया था। धूप अचानक गायब होकर गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा था। एक घंटे बाद मौसम फिर पूर्ववत हुआ। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान सामान्य से कम होने की उम्मीद नहीं है।
Created On :   8 Jan 2022 5:17 PM IST
Next Story