बुरे सपनों ने उड़ाई युवक की नींद, कुएं में कूँ दकर दे दी जान

Nightmares blew away the young mans sleep, gave him life in the well
बुरे सपनों ने उड़ाई युवक की नींद, कुएं में कूँ दकर दे दी जान
बुरे सपनों ने उड़ाई युवक की नींद, कुएं में कूँ दकर दे दी जान


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। शहर के चर्च कंपाउंड में रहने वाले एक युवक की बुरे सपनों ने नींद उड़ा दी थी। इससे परेशान होकर युवक ने डॉक्टरी इलाज भी कराया। इलाज से भी आराम नहीं मिला। शुक्रवार को पत्नी और बच्चे के नाम सोसाइड नोट लिखकर युवक घर से निकल गया था। सोसाइड नोट पढऩे के बाद उसकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को पूरा दिन पुलिस युवक की तलाश करती रही। शनिवार सुबह युवक का शव कुएं में मिला।
टीआई विनोद कुशवाह ने बताया कि चर्च कंपाउंड निवासी 40 वर्षीय राजेन्द्र उईके का शव कुएं में मिला है। प्राथमिक जांच में मृतक की पत्नी किरण उईके ने बताया कि राजेन्द्र को बुरे सपने आया करते थे। इस वजह से वह रात को सो नहीं पाता था। सपनों और नींद न आने के कारण राजेन्द्र काफी परेशान रहने लगा था। उसने डॉक्टर से अपना इलाज भी कराया था, लेकिन कोई आराम नहीं लगा। लॉकडाउन के दौरान वह रामपुर निवासी अपने दोस्त के घर था। गुरुवार को ही वह वापस लौटा था। शुक्रवार को सोसाइड नोट लिखकर वह घर से निकल गया था। पूरा दिन तलाशने के बाद देर शाम को चंदनगांव स्थित एक खेत में बने कुएं के बाहर कपड़े मिले थे। रात होने की वजह से शनिवार को रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Created On :   18 April 2020 11:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story