NMC ने साढ़े 8 हजार प्रापर्टीधारकों को भेजा नोटिस, 166 करोड़ रुपए आए तिजोरी में 

NMC sent notices to eight thousand property owner regarding tax
NMC ने साढ़े 8 हजार प्रापर्टीधारकों को भेजा नोटिस, 166 करोड़ रुपए आए तिजोरी में 
NMC ने साढ़े 8 हजार प्रापर्टीधारकों को भेजा नोटिस, 166 करोड़ रुपए आए तिजोरी में 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। टैक्स जमा न करने वाले लगभग साढ़े 8 हजार प्रापर्टीधारकों को मनपा ने नोटिस भेजा है। मनपा ने संपत्ति कर से वर्ष 2018-19 में 509 करोड़ रुपए आय का लक्ष्य रखा था, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 166 करोड़ रुपए ही मनपा की तिजोरी में जमा हो सके हैं। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा यह अधिक है। वहीं मनपा ने संपत्ति कर जमा न करने वाले साढ़े 8 हजार संपत्तिधारकों काे नोटिस जारी किया है।

नए प्रापर्टी धारक भी शामिल
2018-19 वित्त वर्ष में मनपा के स्थायी समिति सभापति वीरेंद्र कुकरेजा ने 2809 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया था, लेकिन वह अब तक सिर्फ 166 करोड़ रुपए ही जमा कर पाई, जबकि इसमें 66 करोड़ रुपए बकाया का शामिल है। अब मनपा के पास मात्र डेढ़ माह शेष बचे हैं, उसमें भी 10 अवकाश शामिल हैं। ऐसे में मनपा द्वारा लक्ष्य को आधा हासिल कर पाना भी आसान नहीं दिखाई दे रहा है, हालांकि सभापति ने लक्ष्य पाने का दावा किया है। वहीं मनपा ने अब तक 5 लाख 12 हजार 286 संपत्तियों का मूल्यांकन कर लिया है। इसमें 4 लाख 69 हजार 428 संपत्तिधारक की डिमांड बन चुकी है और 3 लाख 91 हजार संपत्तिधारकों को डिमांड पहुंच चुकी है। कुल मूल्यांकन संपत्तियों में से करीब 1 लाख संपत्ति नई है।

इन पर इतना बकाया है
-सरकारी संपत्ति से मिलने वाला कर- 63 करोड़
-न्यायालय में विवादित संपत्ति का कर- 24 करोड़
-आयुक्त के पास पड़े मामले- 42 करोड़
-5 हजार से कम संपत्ति कर वाली 1.69 लाख संपत्तियों पर- 31 करोड़
-5 से 25 हजार संपत्ति कर वाली 62 हजार संपत्तियों पर- 63 करोड़
-25 से 50 हजार संपत्ति कर वाली 6 हजार 4235 संपत्तियों पर- 22 करोड़
-50 हजार से 1 लाख रुपए संपत्ति कर वाली 1 हजार 976 संपत्तियों पर- 13 करोड़
-1 से 5 लाख रुपए संपत्ति कर वाली 1 हजार 196 संपत्तियों पर- 24 करोड़

यह भी हैं आंकड़े
-संपत्तियां जब्त की- 2186
-संपत्तियों की नीलामी- 645

Created On :   15 Feb 2019 11:05 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story