POS मशीन में मैच नहीं हो रहा अंगूठा, कम हो रही अनाज लेने वालों की संख्या

No thumb to match in the POS machine, people taking low Grains
POS मशीन में मैच नहीं हो रहा अंगूठा, कम हो रही अनाज लेने वालों की संख्या
POS मशीन में मैच नहीं हो रहा अंगूठा, कम हो रही अनाज लेने वालों की संख्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महानगर में प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) मशीन शुरू होने के बाद से अनाज लेने वालों की संख्या कम होती जा रही है। दिसंबर में 68 फीसदी लाभार्थियों और जनवरी में 72 फीसदी लाभार्थियों ने ही अनाज उठाया है। संख्या कम होने के पीछे अंगूठा मैच नहीं होना व सर्वर डाउन होने को भी कारण माना जा रहा है। जब यह मशीन की अनिवार्यता नहीं थी, तब 90 से 95 फीसदी अनाज का वितरण होता था। 

72 फीसदी को पार नहीं कर सका आंकड़ा

राज्य सरकार केे निर्देश पर खाद्यान्न विभाग ने शहर में पीओएस मशीन से अनाज वितरण अनिवार्य कर दिया है। पास मशीन पर अंगूठा मैच होना जरूरी है। इसी तरह सर्वर डाउन होने से भी कई बार लाभार्थियों को अनाज के लिए खड़े रहना पड़ता है। पीओएस मशीन से अनाज वितरण अनिवार्य होने के बाद से अनाज वितरण का आंकड़ा 72 फीसदी से ज्यादा नहीं पहुंचा। 

इन कारणे से अनाज लेने नहीं पहुंचते लोग

तकनीकी कारणों से एक बार अनाज नहीं मिला, तो लाभार्थी दूसरे दिन अनाज लेने आने से कन्नी काटता है। जिन्हें अनाज की जरूरत नहीं है, वे लोग भी अनाज लेने नहीं पहुंचते। पहले जब पीओएस मशीन अनिवार्य नहीं थी, तब उनके नाम का अनाज कोई भी कार्ड ले जाकर उठा लेता था। अब बिचौलिये की भूमिका लगभग समाप्त हो गई है। राशन दुकानदार खुद भी लोगों का अनाज डकार नहीं सकते।  इस कारण भी अनाज वितरण का आंकड़ा कम होने की चर्चा है।

नए लाेगों को जोड़ने का फैसला

इस बीच खाद्यान्न विभाग ने नए लाेगों को इसमें जोड़ने का फैसला किया है। जितने फीसदी लोग अनाज नहीं उठाएंगे, उतने फीसदी नए लाभार्थियों को यहां मौका दिया जाएगा। अनाज के लिए कई लोग इंतजार में है। जो लोग लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे है, उन्हें सारे मानकों पर टेस्ट करने के बाद लाभार्थी बनाया जाएगा। सालाना आय 68 हजार से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। कार्ड में दर्ज व्यक्ति सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए।  

सही बात तो यह है

शेखर पुनसे, सहायक अन्न धान्य वितरण अधिकारी के मुताबिक जिन्हें अनाज की जरूत है वे अनाज लेने राशन दुकान पहुंच रहे हैं। पहले एक के  राशन कार्ड पर दूसरा व्यक्ति राशन उठा लेता था। अब ये सब बंद हो गया है। अंगूठा मैच नहीं होना या सर्वर डाउन रहने से अनाज वितरण कम होना यह मुख्य कारण नहीं है। सारा रिकार्ड ऑनलाइन होने से राशन दुकानदार भी अनाज नहीं रख सकता। पीअोएस मशीन से पारदर्शिता आने के साथ ही सही व्यक्ति को अनाज मिल रहा है। 
 

Created On :   14 Feb 2018 4:05 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story