- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- BMC के अस्पतालों में मुंबई से बाहर...
BMC के अस्पतालों में मुंबई से बाहर के लोगों को चुकानी होगी ज्यादा फीस
डिजिटल डेस्क, मुंबई। इलाज के लिए मुंबई महानगर पालिका के अस्पतालों पर निर्भर गरीबों को बीएमसी प्रशासन ने बड़ा झटका दिया है। अब मनपा अस्पतालों में इलाज के लिए 20 फीसदी ज्यादा रकम चुकानी होगी। इलाज के लिए मुंबई के बाहर से आने वाले लोगों की मुसीबत और बढ़ी है, क्योंकि उसने अब 30 फीसदी ज्यादा शुल्क वसूला जाएगा। राहत की बात ये है कि वरिष्ठ नागरिकों का इलाज इन अस्पतालों में अब मुफ्त होगा। मनपा प्रशासन के मुताबिक पिछले 20 सालों से शुल्क में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई थी। अच्छे इलाज के लिए शुल्क में बढ़ोतरी को जरूरी बताते हुए मुंबई के रहने वालों के लिए 50 फीसदी जबकि बाहरी लोगों के लिए 70 फीसदी अतिरिक्त शुल्क वसूलने का प्रस्ताव तैयार किया गया था।
मुंबई के लोगों के लिए शुल्क में 20 फीसदी और बाहरी लोगों के लिए 30 फीसदी बढ़ोतरी
मनपा प्रशासन के सुझाव पर महापौर विश्वनाथ म्हाडेश्वर ने बैठक की। इस बैठक में विचार विमर्श के बाद फैसला लिया गया कि मुंबई के रहने वालों के लिए शुल्क में 20 फीसदी और वहीं मुंबई से बाहर के लोगों के लिए यह 30 फीसदी बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि इसमें सीटी स्कैन और एमआरआई के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा। बता दें कि अधिकारियों का इस मामले में कहना है कि बढ़े हुए शुल्क के चलते जो पैसा मिलेगा उसका उपयोग उपनगरों के अस्पतालों के लिए किया जाएगा। बता दें कि मनपा अस्पतालों का सालाना खर्च तीन हजार करोड़ रुपए से अधिक है जबकि इससे सालाना सिर्फ 300 करोड़ की आय होती है। मुंबई मनपा क्षेत्र के बाहर से आने वालों को 10 फिसदी और शुल्क चुकाना होगा।
कितना पड़ेगा जेब पर भार
इलाज नया शुल्क (रु) पुराना शुल्क(रु)
अति विशेष शस्त्रक्रिया 6000 5000
विशेष शस्त्र क्रिया 600 500
छोटे ऑपरेशन 240 200
प्रसूति 600 500
एक्स रे 75 60
अल्ट्रासोनोग्राफी 75 60
ईसीजी 30 20
थायराइड 130 100
कलर डोपलर 600 500
Created On :   17 Jan 2018 11:50 AM GMT