नॉरमल रेल ट्रैफिक ब्लॉक- मुंबई लाइन पर अटकी ट्रेनें, यात्री हुए परेशान

Normal rail traffic block on Mumbai line, passengers upset
नॉरमल रेल ट्रैफिक ब्लॉक- मुंबई लाइन पर अटकी ट्रेनें, यात्री हुए परेशान
नॉरमल रेल ट्रैफिक ब्लॉक- मुंबई लाइन पर अटकी ट्रेनें, यात्री हुए परेशान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुरुवार को मुंबई जानेवाली गाड़ियों को 2 घंटे तक सफर के बीच में रोका गया। जिसका कारण रेलवे नॉरमल ट्रैफिक ब्लॉक बता रही है। हालांकि इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गाड़ियां भी अगले स्टेशन विलंब से पहुंची। शालीमार एक्सप्रेस व जयपुर एक्सप्रेस को सिंदी रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक रोके रखा था।

ट्रेन नंबर 18030 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस शालीमार से चलने के बाद टाटानगर जंक्शन, राऊरकेला, झारसीगुड़ा, रायगढ़, चंपा जंक्शन, रायपुर जंक्शन, भिलाई नगर, डोंगरगढ़, तिरोरा, इतवारी होकर दोपहर नागपुर स्टेशन पर पहुंचती है। नागपुर से आगे के लिए यह गाड़ी 1.30 बजे रवाना होती है। उपरोक्त गाड़ी नागपुर में ठीक समय से चली थी। लेकिन सिंदी में गाड़ी को 2.36 को रोका गया। 5 से 10 मिनट के स्टॉप के बाद गाड़ी आगे बढ़ने की अपेक्षा हर यात्री कर रहा था। लेकिन गाड़ी को यहां 4.38 तक रोके रखा। यही हाल जयपुर एक्सप्रेस का भी रहा। लगभग डेढ़ घंटा इस गाड़ी को भी सिंदी के पास रोके रखा।

इस बीच यात्री गाड़ी छूटने के इंतजार में परेशान होते रहे। गाड़ी के टाइम टेबल के अनुसार गाड़ी को वर्धा स्टेशन पर 2 बजकर 52 मिनट पर पहुंचना था। लेकिन इसे रोके रखने से 5 बजे के बाद यह गाड़ी वर्धा पहुंच सकी। इसी तरह अगले कुछ स्टेशनों पर गाड़ी देरी से पहुंचने का चित्र साफ है। परिणामस्वरूप कई यात्रियों के जरूरी काम भी नहीं हो सके। एस.जी. राव, साहायक वाणिज्य प्रबंधक के मुताबिक नॉरमल ट्रैफिक ब्लॉक लेने के कारण गाड़ी को रोका गया था। ट्रैक की मरम्मत करने के लिए इसी तरह अचानक ब्लॉक लिया जाता है। जिसमें ट्रैक पर गीट्‌टी डालने का काम भी किया जाता है।

 

 

                                      

Created On :   16 Jan 2020 2:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story