उत्तरी हवा ने बढ़ाई ठंड, सुबह और शाम महसूस हो रही ठंडक

North wind increased cold, feeling cold in the morning and evening
उत्तरी हवा ने बढ़ाई ठंड, सुबह और शाम महसूस हो रही ठंडक
उत्तरी हवा ने बढ़ाई ठंड, सुबह और शाम महसूस हो रही ठंडक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रति चक्रवात कमजोर होने और उत्तरी हवा आने से नागपुर समेत विदर्भ में पारा गिर गया है। रविवार सुबह ठंड महसूस हुई, ज्यादातर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। पारा सामान्य से नीचे आने से नागपुर समेत विदर्भ में ठंड बढ़ गई है। लगातार दूसरे दिन नागपुर, विदर्भ में सबसे ठंडा रहा। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी हवा की गति तेज होने पर शीतलहर की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रति चक्रवात कमजोर होने के अलावा उत्तरी हवा भी आ गई है। हवा के आगमन से मौसम में तेजी से परिवर्तन हुआ है। इससे पारा भी गिरा है। नागपुर समेत पूरे विदर्भ में यही स्थिति है। अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान कम होने से दोपहर बाद से ही ठंड बढ़ने लगी है। रविवार को आसमान साफ रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम ही रहा। ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

शहर      अधिकतम  न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

नागपुर      28.2   11.1
अकोला   29.8     13.6
अमरावती 27.8     14.0
बुलढाणा  24.0     14.5
ब्रह्मपुरी    30.2    12.4
चंद्रपुर     28.8     14.2
गड़चिरोली 28.0   13.6
गोंदिया      27.6  11.4
वर्धा         27.9   12.9
वाशिम     29.0    14.0
यवतमाल  28.0    13.0
 


 

Created On :   8 Dec 2019 12:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story