- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- टैक्स भरने पर भी नहीं मिली...
टैक्स भरने पर भी नहीं मिली सुविधाएं, लोगों ने नगाड़े बजाकर किया विरोध

डिजिटल डेस्क,नागपुर। टैक्स भरकर भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से नाराज लोगों ढोल-नगाड़े बजाकर प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस अनुसूचित सेल के शहर अध्यक्ष शुभम मोघटरे के नेतृत्व में मोर्चा भी निकाला गया। इस दौरान मौर्चे में शामिल लोगों ने मनपा से मूलभूत सुविधा देने की मांग की।
दरअसल मनपा ने टैक्स नहीं भरने वाले करदाताओं के सामने ढोल बजाकर कर भरवाने का सिलसिला शुरू किया है। अब जिन लोगों ने टैक्स भर भी दिया है तो उन्हें सड़क,बिजली ,पानी, सीवर लाइन जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। कर भरने के बावजूद मूलभूत सुविधा से जनता वंचित है। इसके विरोध में वाठोडा, श्रावणनगर, चांदमारी, मातानगर, साहिलनगर, पवनशक्तिनगर मिलननगर के लोग भी सड़क पर उतरे। ढोल नगाड़े बजाकर मनपा प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने कोशिश की गई।
लोगों ने व्यवस्था में सुधार नहीं होने रपर मनपा अधिकारियों पर कालीख पोतने की चेतावनी दी। शीत सत्र में विधान भवन पर मोर्चा निकालने की चेतावनी दी। आंदोलन में युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष, पार्षद बंटी शेलके की प्रमुख उपस्थिति में यह आंदोलन हुआ और इस तरह के आंदोलन शहर के सभी 38 प्रभागों में करने की चेतावनी दी गई।
Created On :   9 Aug 2017 10:44 AM IST