फरार परमबीर सिंह के घर पर चस्पा हुआ नोटिस, जब्त की जा सकती है संपत्ति 

Notice pasted at absconding Parambir Singhs house, property can be confiscated
फरार परमबीर सिंह के घर पर चस्पा हुआ नोटिस, जब्त की जा सकती है संपत्ति 
बढ़ती मुसीबत फरार परमबीर सिंह के घर पर चस्पा हुआ नोटिस, जब्त की जा सकती है संपत्ति 

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को फरार घोषित करने से जुड़ा अदालत का आदेश मंगलवार को उनके जुहू इलाके में स्थित फ्लैट के बाहर चिपका दिया गया है। आदेश में लिखा गया है कि अदालत के सामने जबरन वसूली और आपराधिक साजिश के आरोप में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत की गई है। अदालत इस बात को लेकर आश्वस्त है कि सिंह या तो फरार हैं या तो वारंट की तामील से बचने की कोशिश कर रहे हैं। नोटिस में कहा गया है कि सिंह को 30 दिन के भीतर मुंबई के अतिरिक्त महानगरीय दंडाधिकारी या संबंधित जांच अधिकारी के सामने पेश होना चाहिए। इससे पहले सोमवार को ही सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से राहत दी थी। सिंह ने वकील के जरिए अदालत को बताया था कि वे देश में ही हैं और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और महाराष्ट्र पुलिस को मामलों की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। सिंह विभिन्न मामलों में कई नोटिस और समन भेजे जाने के बावजूद अदालत और पुलिस के सामने पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद सिंह के खिलाफ लगे जबरन वसूली के आरोपों की जांच कर रही अपराध शाखा ने अदालत में उन्हें फरार घोषित करने की मांग करते हुए अर्जी की थी जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद अब सिंह के घर से सामने अदालती आदेश को चिपका दिया गया है। अगर सिंह 30 दिन के भीतर पेश नहीं हुए तो उन्हें फरार अपराधी घोषित कर उनकी संपत्ति जब्त की जा सकती है।     


 

Created On :   23 Nov 2021 4:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story