जलगांव जेल से फरार कुख्यात आरोपी बोइसर में गिरफ्तार 

Notorious accused absconding from Jalgaon jail arrested in Boisar
जलगांव जेल से फरार कुख्यात आरोपी बोइसर में गिरफ्तार 
जलगांव जेल से फरार कुख्यात आरोपी बोइसर में गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, पालघर। जलगांव जिला जेल से फरार कुख्यात आरोपी को बोइसर पुलिस ने घर दबोचा। 25 जुलाई को गौरव विजय पाटील नामक आरोपी अपने और दो साथियों के साथ जेलर की कनपटी पर पिस्टल रखकर फरार हुआ था। जिसे पालघर जिले की बोइसर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी गौरव विजय पाटील बोइसर स्थित सरावली ग्राम पंचायत की वृदावन सोसायटी में पिछले पांच दिनों से छुपा था, जिसकी गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे, पुलिस निरीक्षक प्रदीप कस्बे और उनकी टीम  ने जाल बिछा गौरव पाटील को दबोच लिया। पुलिस निरीक्षक प्रदीप कस्बे ने बताया कि आरोपी पाटिल को जलगांव क्राइम ब्रांच के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी गौरव  पाटील के विरुद्ध करोड़ों रूपए की लूट सहित कई पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं।
 

Created On :   6 Sep 2020 1:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story