अब ट्रेनों में यात्रियों को मिलेंगी रंगीन चादरें, सफेद बेडशीट जल्दी होती है गंदी

Now colorful sheets will provide to passengers during rail journey
अब ट्रेनों में यात्रियों को मिलेंगी रंगीन चादरें, सफेद बेडशीट जल्दी होती है गंदी
अब ट्रेनों में यात्रियों को मिलेंगी रंगीन चादरें, सफेद बेडशीट जल्दी होती है गंदी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ट्रेनों में मिलनेवाली मटमैली सफेद चादरों से यात्रियों को निजात मिलने वाली है। आने वाले समय में कलरफुल चादरें मिलेंगी। सफेद बेडशीट जल्दी गंदा होने के कारण रेलवे कलरफुल चादरें यात्रियों को देने पर विचार कर रही है। फिलहाल रंग निर्धारित नहीं किया गया है। यात्रियों की दृष्टि से रंगीन चादरें सफेद की अपेक्षा आकर्षक होंगी। इस संबंध में अब तक नागपुर मंडल स्तर पर अधिकृत तौर पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह बदलाव जल्द ही देखने को मिलेगा।

अधिकृत जानकारी नहीं
एसजी राव, साहायक वाणिज्य प्रबंधक, मध्य रेलवे के मुताबिक हमारे पास अभी तक इस संबंध में कोई अधिकृत जानकारी नहीं आई है। आने पर जानकारी दी जाएगी। 

दाग-धब्बे नहीं छूटते
रेल सफर में एसी बोगी में सर्दी हो या गर्मी यात्रियों को बेड रोल दिया जाता है, जिसमें टॉवेल से लेकर 2 चादरों का समावेश रहता है। साथ ही एक तकिया व कंबल भी रहता है। इनमें भले ही कंबल का रंग काला रहता है, लेकिन दोनों चादरें व तकिया सफेद रंग की होती हैं। इन्हें एक बार इस्तेमाल करने के बाद दोबारा यूज नहीं किया जा सकता है, क्योंकि सफेद रंग होने के कारण गंदी हो जाती हैं। सफेद चादरों में लगे चाय आदि के दाग-धब्बे धुलाई के बाद भी ठीक से नहीं निकलने से काफी चादरें वेस्ट हो जाती हैं।

ऐसे में अब इन चादरों को कलरफुल करने की प्रक्रिया रेलवे की ओर से शुरू की गई हैं। जोनल सदस्य बसंत शुक्ला ने बताया कि इस बारे में लंबे समय से रेलवे में चर्चा शुरू है। यह यात्रियों के हित में भी है। कुछ समय पहले नागपुर से भारतीय यात्री केन्द्र ने भी ट्रेनों में मिलनेवाली चादरें कलरफुल करने की मांग की थी। 

Created On :   19 Aug 2018 1:45 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story