अब नागपुर से सीधे अहमदाबाद और कोलकाता के लिए फ्लाइट्स

Now direct flight for ahemdabad and kolkata form nagpur
अब नागपुर से सीधे अहमदाबाद और कोलकाता के लिए फ्लाइट्स
अब नागपुर से सीधे अहमदाबाद और कोलकाता के लिए फ्लाइट्स

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  मेट्रो सिटी बनने जा रही उपराजधानी से नई-नई फैसलिटी जुड़ती जा रही है। अब नागपुर से घरेलू हवाई उड़ान सेवा में एक और हवाई सेवा जुड़ने जा रही है। 2 मार्च से एयर एशिया की नागपुर-अहमदाबाद और नागपुर-कोलकाता के लिए नई विमान सेवा शुरू होगी, इससे नागपुर का एयर कनेक्टिविटी नेटवर्क और मजबूत होगा। अब तक अहमदाबाद के लिए नागपुर से सीधी उड़ान नहीं थी, लेकिन अब नई सेवा से यह मुमकिन होगा। 

सीधे सेवा से बचेगा यात्रियों का समय
गुजरात की आर्थिक राजधानी अहमदाबाद जाने के लिए बड़े पैमाने पर यात्री विमान सेवा के इच्छुक रहते थे। सीधी सेवा नहीं होने से वाया मुंबई जाना पड़ता था। इससे न केवल यात्रा की समयावधि बढ़ती थी, बल्कि पैसे भी अधिक चुकाने पड़ते थे, लेकिन अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा मिलने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। नागपुर में बड़े पैमाने पर गुजराती समाज के लोग रहते हैं। ऐसे में यह सेवा उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित होगी। 2 मार्च से एयर एशिया की नियमित सेवा नागपुर हवाई अड्डे से शुरू की जाएगी। फिलहाल नागपुर से 30 घरेलू और 2 अंतरराष्ट्रीय हवाई जहाज उड़ान भरते हैं। एयर एशिया की सेवा शुरू होने पर नागपुर से उड़ान भरने वाले घरेलू विमानों की  संख्या बढ़कर 32 पहुंच जाएगी। 

गुजरात से सीधे कनेक्टिविटी बढ़ेगी
नागपुर से अहमदाबाद और नागपुर से कोलकाता के लिए एयर एशिया उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। अहमदाबाद के लिए अब तक कोई सीधी विमान सेवा नहीं थी, लेकिन अब यह सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे गुजरात की सीधी कनेक्टिविटी बढ़ेगी।  (वी.एस. मुलेकर, वरिष्ठ निदेशक, एयरपोर्ट)

दोनों ही शहर हैं व्यापार से जुड़े
अहमदाबाद और कोलकाता दोनों ही व्यापारिक नगरी है। महाराष्ट्र में मुंबई के बाद उपराजधानी से सबसे अधिक यात्री फ्लाइट्स सेवा पसंद करते हैं। मेट्रो सिटी बनने के बाद इस शहर की कनेक्टिविटी और बढ़ेगी। लिहाजा एयर एशिया द्वारा दोनों शहरों से सीधे फ्लाइट्स शुरू करने से सबसे अधिक व्यापारी वर्ग लाभान्वित होगा। 

Created On :   21 Feb 2018 11:15 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story