- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- अब डॉक्टर भी लगवा रहे Hepatitis B...
अब डॉक्टर भी लगवा रहे Hepatitis B का इंजेक्शन

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। एमपी सरकार की कायाकल्प योजना के अंतर्गत अब जिला हॉस्पिटल्स में पदस्थ सभी डॉक्टर्स, कर्मचारी हैपेटाइटिस बी और टीटी का इंजेक्शन लगवा रहे है। आज आरएमओ डॉ. सुशील दुबे सहित सभी डॉक्टर्स ने हैपेटाइटिस बी का इंजेक्शन लगवाया। उन्होंने बताया कि यह टीका सभी कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। टीकाकरण स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन 105 कर्मचारियों ने टीका लगवाया। बाकी अन्य बचे हुए सभी कर्मचारियों का टीकाकरण भी किया जाएगा।
मरीज का पता चलने पर ग्लव्स ओर मास्क भी लगाएंगे
डॉक्टर्स और कर्मचारी मरीजों के बीच काम करते है, जिन्हें पता नहीं रहता कि कोई मरीज हैपेटाइटिस बी से पीड़ित है। इसी कारण डॉक्टर और कर्मचारियों को ये इंजेक्शन लगाना जरुरी हो गया है। डॉ. दुबे ने बताया कि यदि मरीज का पता चल गया तो स्टाफ को ग्लव्स ओर मॉस्क भी लगाना पड़ेगा।
Created On :   22 Aug 2017 8:09 PM IST