नागपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई कम, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

Number of infected patients reduced in Nagpur, know - latest figures of Vidarbha
नागपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई कम, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े
नागपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई कम, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मई महीने की शुरुआत से अब तक नए मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। सोमवार को 13261 नमूनों की जांच हुई। जांच के दौरान नए मरीजों की संख्या 971 दर्ज हुई है। प्रतिदिन घटती नए मरीजों की संख्या के चलते राहत महसूस की जा रही है। वहीं नए मरीजों के मुकाबले चार गुना से अधिक 3894 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। इसी के साथ रिकवरी दर बढ़कर 92.36 हो चुकी है। रविवार और सोमवार को मरनेवालों की संख्या समान रही। सोमवार को 30 लोगों की मौत हुई है। सोमवार को जिले में 13261 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 10602 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच हुई। इसमें शहर के 8166 और ग्रामीण के 2436 शामिल है। जिले में 2659 नमूनों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की गई। इनमें शहर के 1652 और ग्रामीण के 1007 है। जांच के बाद 971 नमूने पॉजिटिव पाए गए है। अब तक कुल 1811854 नमूनों की जांच आरटीपीसीआर पद्धति से और 766679 नमूनों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की गई है। कुल मिलाकर अब तक 2578533 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से अब तक 464214 पॉजिटिव पाए गए । निजी लैब में 6794 नमूनों की जांच हुई। वहीं एम्स में 1366, मेडिकल में 661, मेयो में 1504, नीरी में 71, आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय में 236 नमूनों की जांच की गई। इसके अलावा एंटीजन पद्धति से 2659 नमूनों की जांच की गई। कुल 13261 नमूनों की जांच में 12290 नमूने निगेटिव और 971 नमूने पॉजिटिव पाए गए है। 3894 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। इनमें शहर के 2220 और ग्रामीण के 1674 का समावेश है। अब तक कुल 428744 मरीज स्वस्थ हो चुके है। इनमें शहर के 308096 और ग्रामीण के 120648 शामिल है। वर्तमान में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 26890 है। इनमें शहर के 13268 आैर ग्रामीण के 13622 है। कोरोना की रिकवरी दर 92.36 फीसदी हो गई है। कोरोना से 30 लोगों की मौत हुई है। रविवार को भी मृतकों की संख्या 30 थी। पिछले 24 घंटे में शहर के 11, ग्रामीण के 9 और जिले के बाहर के 10 लोगों मौत हुई है। अब तक जिले में 8580 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें शहर के 5137, ग्रामीण के 2184 और जिले के बाहर के 1259 मृतक है।

चंद्रपुर में सर्वाधिक 23 लोगों ने गंवाई जान

धीरे-धीरे विदर्भ के सातों जिलों में संक्रमितों की संख्या घटने लगी है। इसकी तुलना में स्वस्थ होनेवाले लोगों की तादाद बढ़ी है। कोरोना से मृत लोगों की संख्या में भी काफी कमी आयी है। हालांकि सोमवार को चंद्रपुर में सर्वाधिक 23 मरीजों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। अमरावती जिले में सोमवार को 870 नए मरीज पाए गए जबकि इससे कहीं अधिक 1125 लोग स्वस्थ भी हुए। २० लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। वर्धा जिले में 110 नए मरीज मिले, 18 लोगों ने जान गंवाई तथा 350 लोग स्वस्थ हुए। यवतमाल जिले में 15 लोगों की जान चली गई। 518 लोग पॉजिटिव पाए गए तथा इससे ज्यादा 760 लोग स्वस्थ हुए। चंद्रपुर जिले में अन्य जिलों की अपेक्षा सर्वाधिक 23 लोगों की मृत्यु हुई तथा 1449 लोग संक्रमण मुक्त हुए। 564 लोग संक्रमित भी पाए गए। गड़चिरोली जिले में 7 लोगों ने जान गंवाई। 137 लोग संक्रमित पाए गए तथा 416 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। गोंदिया में 364 लोग स्वस्थ हुए तथा इससे काफी कम 132 नए मरीज पाए गए। 4 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भंडारा जिले में 722 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई तथा मात्र 74 लोग संक्रमित पाए गए। 5 मरीजों ने कोरोना 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 25 मृत, 1,419 नए संक्रमित

अकोला जिले में सोमवार को 19 कोरोना मरीजों की मौत होने से मरने वालों की तादाद 927 हो गई है। 459 नए पॉजिटिव पाए जाने से मरीजों की तादाद बढ़कर 50,731 हो गई है। 552 लोगों को डिस्चार्ज किए जाने से अबतक स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 43,141 हो गई है। 6,663 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है।

बुलढाणा जिले में सोमवार को 3 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 515 हो गई है। 550 नए संक्रमित केस मिलने से मरीजों की कुल संख्या 78,466 हो गई है। 850 लोग स्वस्थ हो जाने से ठीक होने वालों की संख्या 72,445 हो गई है। 5,508 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है।

वाशिम जिले में सोमवार को 3 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 374 तथा 410 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 35,895 हो गई है। 491 मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 30,962 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 4,401 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है।

Created On :   17 May 2021 3:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story