साइबर क्राइम का शिकार हुई नर्स, खाते से उड़े सवा लाख रुपये

Nurse fell victim to cybercrime, Rs 1.25 lakh blown out of her account
साइबर क्राइम का शिकार हुई नर्स, खाते से उड़े सवा लाख रुपये
साइबर क्राइम का शिकार हुई नर्स, खाते से उड़े सवा लाख रुपये

सिम बंद करने की फोन में मिली जानकारी, रिचार्ज करते ही लग गया चूना
डिजिटल डेस्क  कटनी ।
साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लाटरी, इनाम,   सोशल मीडिया में वाहन खरीदी, फोन रिचार्ज, एटीएम बंद होने की जानकारी आदि का झांसा देकर बदमाश लोगों को चूना लगा रहे हैं। पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है बावजूद इसके लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। विजयराघवगढ़ में पदस्थ नर्स रंजीता तुरकर भी सायबर क्राइम का शिकार हुई। नर्स के खाते से सवा लाख रुपए पार हो गए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची नर्स ने लिखित आवेदन देकर बताया कि वह शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयराघवगढ़ में कार्यरत है। चार जून की शाम साढ़े चार बजे उसे मोबाइल नंबर 6295268092 से अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके सिम बंद होने की जानकारी दी और मोबाइल तुरंत रिचार्ज करने को कहा। फोनकर्ता के झांसे में आकर नर्स ने डेविड कार्ड से 10 रुपए का रिचार्ज किया जिसके बाद उसे खाते से रकम गायब हो गई। पीडि़ता के अनुसार तीन किस्तों में क्रमश: 800 रुपए, 25 हजार रुपए, 39 हजार रुपए यानी कुल एक लाख तेरह हजार आठ सौ रुपए खाते से निकल गए।  नर्स ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र निवासी ठेकेदारने ऑनलाइन सीमेंट मंगवाई थी जिसके बाद उसे छै लाख रुपए का चूना लगा था और पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके पूर्व भी सायबर क्राइम के अपराध विभिन्न थानों में दर्ज हुए हैं।
 

Created On :   6 July 2021 12:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story