- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पुलिस चौकी के पीछे नायलॉन मांजे का...
पुलिस चौकी के पीछे नायलॉन मांजे का खेल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुलिस की नाक के नीचे प्रतिबंधित मंाजा बेचा जा था। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। रविवार को क्राइम ब्रांच के यूनिट क्र.-3 की टीम ने नाईक तालाब, बांग्लादेश स्थित पुलिस चौकी के पीछे मकान पर छापा मारकर लाखों रुपए का प्रतिबंधित मांजा और चक्रियां जब्त की। पांचपावली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी प्रतिबंधित मांजा विक्रेता सुबोध मदनलाल कोहाड़ (30), नाईक तालाब, बांग्लादेश निवासी है। सुबोध के मकान के पीछे ही पुलिस चौकी है। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी और वह धड़ल्ले से नायलॉन मंाजा बेच रहा था। हालांकि चौकी में तैनात लोगों को इसकी जानकारी होने का संभावना व्यक्त की जा रही है, लेकिन वह सुबोध पर कार्रवाई करने से बच रहे थे।
क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई
इसकी क्राइम ब्रांच के निरीक्षक प्रदीप रायन्नावर और उनकी टीम को इसकी भनक लगने पर रविवार की शाम को पुलिस ने सुबोध के मकान को घेर लिया और कार्रवाई को अंजाम दिया। तलाशी के दौरान मकान से 707 चक्री और बडी संख्या में प्रतिबंधित नायलॉन मांजा जब्त िकया गया। िजसकी कीमत 4 लाख 24 हजार रुपए बताई जा रही है।
Created On :   20 Dec 2021 7:27 PM IST