- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- 5 जनवरी को हड़ताल करेंगे...
5 जनवरी को हड़ताल करेंगे अधिकारी, सातवां वेतन आयोग लागू करने सहित कई मांगे

By - Bhaskar Hindi |25 Dec 2018 4:05 PM IST
5 जनवरी को हड़ताल करेंगे अधिकारी, सातवां वेतन आयोग लागू करने सहित कई मांगे
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सातवां वेतन आयोग लागू करने, खाली पदों पर भर्ती, पांच दिन का सप्ताह और सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष करने की मांग को ले कर सरकारी अधिकारी 5 जनवरी को सामूहिक छुट्टी पर जाएंगे। इस हड़ताल में राज्य के डेढ़ लाख अधिकारी कर्मचारी शामिल होंगे। राजपत्रित अधिकारी महासंघ की बैठक में सरकार की वादा खिलाफी पर नाराजगी जताई गयी। महासंघ ने आरोप लगाया कि सरकार हम से हर बार वादा करती है कि रिपोर्ट आ गयी है, जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा, लेकिन बाद में लागू करना भूल जाती है। इससे अधिकारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। राज्य में कर्मचारियों के 1 लाख, 80 हजार पद रिक्त हैं।
Created On :   25 Dec 2018 8:59 PM IST
Next Story