ओएचई टूटा, मुंबई लाइन की गाड़ियां प्रभावित

OHE broken, Mumbai Line trains affected
ओएचई टूटा, मुंबई लाइन की गाड़ियां प्रभावित
नागपुर ओएचई टूटा, मुंबई लाइन की गाड़ियां प्रभावित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार की रात को मुंबई लाइन पर बारिश व तेज हवा के कारण ओएचई तार टूट गया था। जिसके बाद मुंबई लाइन से नागपुर आने वाली गाड़ियां प्रभावित हुईं। संबंधित अधिकारियों की ओर भारी जद्दोजहद के बाद लगभग 2 घंटे बाद मार्ग फिर से शुरू किया गया। जिसके बाद गाड़ियों का आवागमन सुचारु हुआ। लेकिन उपरोक्त घटना से कई गाड़ियां नागपुर स्टेशन पर विलंब से पहुंची, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार मुंबई लाइन पर कसारा घाट के पास तेज हवा के कारण अप लाइन का ओएचई टूट गया था। ऐसे में यहां से नागपुर आने वाली गाड़ियों को रोका गया। घटना की जानकारी संबंधित विभाग को मिलने के बाद ओएचई को ठीक किया गया। जिसमें 2 घंटे तक का समय लग गया। अप लाइन बंद रहने से ट्रेनों को डाउन लाइन से धीमी रफ्तार से निकाल गया। ऐसे में बारिश के कारण पहले से विलंब से चलने वाली ट्रेन नागपुर स्टेशन पर घंटो देरी से पहुंचीं। 

यह गाड़ियां हुईं लेट

मुंबई-हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ढाई घंटे, पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस ढाई घंटा, मुंबई मेल 2 घंटे, मुंबई-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस 1 घंटा, कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस 2 घंटा विलंब से पहुंची।

Created On :   17 July 2022 1:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story