- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ऑयल व एक्रेलिक में संभव है सुधार,...
ऑयल व एक्रेलिक में संभव है सुधार, वाॅटरकलर में नहीं होती गुंजाइश - बिजय विस्वाल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाॅटरकलर डायनामिक होते हैं, ये रंग कभी माफ नहीं करते हैं। यह कहना है मशहूर पेंटर बिजय विस्वाल का। वाॅटर कलर मंथ के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वाॅटर कलर माफ करने वाला नहीं होता है क्योंकि इसमें जो एक बार पेंट हो गया वो कभी मिटता नहीं। वहीं ऑयल व एक्रेलिक में कई बार सुधार हो जाता है, लेकिन वाॅटर कलर में सुधार होने की गुंजाइश नहीं होती। हालांकि मैंने सभी माध्यम में काम किया है, लेकिन वाॅटर कलर में काम करना इजी है मेरे लिए।
बिजय कहते हैं कि उन्होंने वाॅटर कलर में बहुत काम किया है। इसमें काम करना बहुत आसान होता है। जब कोई सामान्य विषय होता है तो वाॅटर कलर करने में ज्यादा मजा आता है। वैसे पेंटिंग कोई भी हो मेरे लिए जुनून है। वहीं उन्होंने वाॅटर कलर के बारे में कहा कि ये सीमित रंगों में बन जाती हैं, इनका कैनवास ज्यादा बड़ा नहीं होता है। वाॅटर कलर बहुत ही सीमित होता है, ट्रांसपेरेंट होते हैं। बिजय बिस्वाल ने भारतीय रेल के तमाम खूबसूरत लम्हों को हाथों-हाथ अपनी पेंटिंग में भी उकेर लेते हैं। लगातार आधुनिक होती रेल में गाड़ी छूटने के डर से भाग रहे यात्री हो या खचाखच भरी में आड़े-तिरछे बैठे यात्री बिजय का पेंटिंग्स ब्रश इन दृश्यों को हमेशा के लिए सजीव किया है। वाॅटर कलर मंथ पर बिजय बिस्वाल से बात की।
विदेशों में मशहूर हैं बिजय
बिजय की पेंटिंग्स की मांग रूस से लेकर टर्की तक है। दुनिया की कई बड़ी पेंटिंग्स प्रदर्शनियों में मौजूद बिजय की कलाकारी पर विदेशी भी इनके मुरीद हैं। दुनिया में कई देशों में उनकी पेंटिंग्स मंगाई जाती हैं। रेलवे में आने के बाद उनका प्यार रेलवे की खूबसूरती बन गई। मन की बात में भी प्रधानमंत्री उनका जिक्र कर चुके हैं। लेकिन भारतीय रेल की खूबसूरती ने उन्हें और भी बड़ा कलाकार बना दिया। बिजय को सबसे ज्यादा प्यार पानी से हैं इसलिए उनकी पेंटिंग्स में पानी का जिक्र जरूर होता है। बिजय बिस्वाल की पेंटिंग्स भारतीय रेल को दुनिया से जोड़ रही है। भारतीय रेल और उससे जुड़ी यादें हर एक भारतीय अपने दिलों में संजोकर रखता है। इन्हीं में कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिनकी पूरी जिंदगी रेल की यादों के साथ जुड़ी होती हैं। आर्टिस्ट बिजय बिसवाल ने अपने जीवन की खट्टी मीठी यादें बिताईं, रेलवे की एक से बढ़कर एक सुंदर पेंटिंग बनाकर सभी भारतीयों को रेलवे से जोड़ने का काम किया।
Created On :   4 July 2018 1:40 PM IST