तामिया घाटी पर हादसा, बाइक सवार की मौत, एक घायल

one died and one injured in road accident in chhindwara
तामिया घाटी पर हादसा, बाइक सवार की मौत, एक घायल
तामिया घाटी पर हादसा, बाइक सवार की मौत, एक घायल

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। जिले की सपाट सड़कों पर दौड़ते तेज रफ्तार वाहन हादसों का शिकार हो रहे है। रविवार को सिवनी मार्ग पर उमरिया इसरा के समीप सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसों का यह सिलसिला  जारी रहा। सिवनी के कान्हीवाड़ा रमपुरी बगदरा निवासी कोमल प्रसाद कार्वे उम्र 32 वर्ष अपने साथी रंजीत पंचश्ेवर के साथ भोपाल जाने के लिए दुपहिया से छिंदवाड़ा से सुबह 6 बजे निकले थे। रास्ते में सुबह 8 बजे तामिया घाटी मजार के समीप दुपहिया दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दुपहिया सवारों को गंभीर चोट आई जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान कोमल प्रसाद की मौत हो गई जबकि उसके साथी रंजीत की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि कोमल भोपाल में रहकर ठेकेदारी का काम करता है, उसके बेटे की तबियत खराब होने के कारण वह उसे देखने भोपाल से छिंदवाड़ा आया था। रविवार की सुबह वह कान्हीवाड़ा से निकला तथा रात छिंदवाड़ा में रूकने के बाद सुबह भोपाल के लिए निकला था। पुलिस के अनुसार दुपहिया सवार तेज रफ्तार में थे जो तामिया के समीप पत्थर से टकरा गए।
- तेज रफ्तार फारच्युनर का टायर फटा, तीन घायल
सिंगोडी चौकी अंतर्गत ग्राम तेंदनीमाल के समीप सोमवार की दोपहर 1 बजे तेज रफ्तार फारच्युनर एपी 20 डीई 6300 हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के अनुसार फारच्युनर वाहन का अगला टायर अचानक फट गया। जिसके कारण वाहन पलट गया। इस हादसे में एक महिला समेत दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में सवार लोग जबलपुर से हैदराबाद जा रहे थे।
 ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक व क्लीनर-सोमवार की सुबह नागपुर मार्ग पर एक ट्रक सिमरिया मंदिर के आगे अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में वाहनों के डिस्क भरे हुए थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक पीबी 65 ए 2320 वाहन को साइड देने के चलते सड़क से नीचे उतर गया तथा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर बाल-बाल बच गया। वाहन मालिक ने हादसे की शिकायत उमरानाला चौकी में नहीं की है।

 

Created On :   27 Feb 2018 1:45 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story