- गुजरात के सूरत में फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत
- ब्रिस्बेन टेस्टः शुभमन गिल का अर्धशतक, भारत का स्कोर 100 रन के पार
- सामना में शिवसेना का तंज- ED, CBI, आयकर विभाग को बताया बीजेपी का वर्कर
- दिल्ली: कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं 16 ट्रेनें- नॉदर्न रेलवे
- एक लाख बाइकर्स किसान तिरंगा यात्रा में हो सकते हैं शामिल, मिली खुफिया जानकारी
अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, अचानक तबीयत खराब होने से चार ने तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कार और ऑटो में भिड़ंत में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में मासूम बालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। उधर मौके पर इमामवाड़ा थाने की पुलिस पहुंचती इसके पूर्व ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कार चालक के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। प्रकरण को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। वर्धा जिले के सेलू निवासी एक व्यक्ति पत्नी, दो वर्षीय बच्चा और परिवार की एक अन्य महिला सदस्य के साथ बहन से मिलने के लिए उसके घर आया हुआ था। शनिवार को यह लोग एक ऑटो रिक्शा में जगनाड़े चौक से गणेशपेठ स्थित बस स्टैंड जाने के लिए सवार हुए। शाम करीब चार से साढ़े चार बजे के दौरान ग्रेट नाग रोड स्थित अशोक चौक में एक कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाकर ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिला समेत तीन लोग मामूली रुप से घायल हो गए। मासूम बालक बाल-बाल बच गया। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने कार चालक को घेर लिया, जिससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। इस बीच घायलों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। चालक ने घायलों के इलाज खर्च उठाया। जिसके चलते पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं िकया है। घटित प्रकरण से कार चालक और ऑटो चालक में समझौता हुआ है, हालांकि प्रकरण को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है।
वाहन की टक्कर से महिला की मौत
वहीं पैदल जा रही एक महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह जख्मी महिला को तुरंत कामठी के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना नया कामठी थाना अंतर्गत शनिवार को तड़के हुई। मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र 40 से 45 के लगभग है। घटना के वक्त वह कामठी-कलमना रोड से पैदल जा रही थी। इस दौरान किसी अज्ञात चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई थी। कुछ लोगों की जख्मी महिला को कामठी के शासकीय रुग्णालय भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।
अचानक तबीयत खराब होने से चार लोगों की मौत
अचानक तबीयत खराब होने से शहर में अलग-अलग स्थानों पर 4 लोगों की मौत हो गई। घटनाएं बर्डी, हुड़केश्वर, प्रताप नगर व लकड़गंज थाना अंतर्गत हुईं। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। पहली घटना बर्डी थाना अंतर्गत हुई। दोपहर एक बजे पारथी पारथा मुखोपाध्याय (62), निवासी धरमपेठ की भोले पेट्रोल पंप के पास अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना हुड़केश्वर अंतर्गत हुई। सुभाष भीमराव खंडारे ( 50), निवासी नरसाला की तबीयत खराब होने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मरीज को मेडिकल में रेफर किया था, वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लकड़गंज थाना अंतर्गत भी एक वृद्ध की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। मृतक अनिल काशीनाथ मुल ( 60), निवासी बगड़गंज है। इसके अलावा एक अज्ञात युवक की भी तबीयत खराब होने से मौत हो गई। युवक प्रताप नगर थाना अंतर्गत बेहोशी की हालत में मिला था। उसे उपचार के लिए मेडिकल में लाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।