इस परिवार का एक ही संदेश - जीवन में कभी निराश न हों

One message from this family - never be disappointed in life
इस परिवार का एक ही संदेश - जीवन में कभी निराश न हों
बागवान इस परिवार का एक ही संदेश - जीवन में कभी निराश न हों

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हर किसी के जीवन में सुख-दुःख तो आते-जाते रहता है। हमें कभी भी दु:खी नहीं होना चाहिए। खुशी के साथ किया गया कार्य जीवन में जीने की प्रेरणा देता है। जीवन में हमेशा ऐसे कार्य करें, जिसे करने की आपकी इच्छा होती है। इच्छा के विरुद्ध किया गया कार्य हमेशा इंसान के मन में चिंता का भाव उत्पन्न करता है, जो इंसान के लिए सही नहीं होता।  यह कहना है जरीपटका निवासी 79 वर्षीय ठाकुरदास तलरेजा का। 
आप युवा पीढ़ी से क्या कहना चाहते हैं। आपकी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पल कौन सा था और आपकी सफलता का राज क्या है।
युवा पीढ़ी बहुत एडवांस है। वह अपनी जिम्मेदारी समझती है, बस उसे मार्गदर्शन की जरूरत है। इसलिए घर के बुजुर्गों को समय-समय पर उनका मार्गदर्शन करना चाहिए। मेरी जिंदगी का हर पल महत्वपूर्ण है। सफलता का राज लगन है। अगर किसी काम को लगन से किया जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। 

आपने जो अपनी विरासत संजोई है और जिंदगी में जो अनुभव प्राप्त किए हैं, वे किस तरह भविष्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं?

मेरा परिवार ही मेरी विरासत है। जो संस्कार हमारे बुजुर्गों ने हमें दिए, वही हमने बच्चों को दिए हैं।  बड़ों द्वारा दिए हुए संस्कार और संस्कृति एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को विरासत में मिलती है। हमने बुजुर्गों की विरासत को संजोया और बच्चों को भी यही सलाह दी है। 
आज के युवाओं का आप किस तरह मार्गदर्शन करना चाहते हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें क्या करने की जरूरत है।
युवा पीढ़ी से कहना चाहता हंू कि जीवन में खुश रहने के लिए हमेशा सही और गलत का चुनाव करना चाहिए। जो इंसान सही या गलत का चुनाव नहीं करता है, वह कभी खुश नहीं रह सकता है।  हर किसी के जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं, परंतु हमें कभी भी निराश नहीं होना चाहिए। हमें उस मुसीबत का सामना करना चाहिए। 

Created On :   24 Oct 2021 5:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story