एक बार फिर आंखों से आंसू निकालने की तैयारी में प्याज

Onion once again in preparation to remove tears from eyes
एक बार फिर आंखों से आंसू निकालने की तैयारी में प्याज
एक बार फिर आंखों से आंसू निकालने की तैयारी में प्याज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्याज एक बार फिर तेवर दिखाने लगी है। प्याज के साथ ही लहसुन के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गत सप्ताह के मुकाबले थोक बाजार में प्याज के दाम 50 से 100 रुपए प्रति 40 किलो तक बढ़े हैं। उसी प्रकार लहसुन में भी 300 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। व्यापारियों द्वारा बताया जा रहा है कि मंडी में प्याज और लहसुन की आवक कम हुई है, जिसके चलते दाम में उछाल आ रहा है। 

कम हुई है फसल

व्यापारियों के अनुसार इस साल किसानों ने प्याज और लहसुन की बुआई तो भरपूर मात्रा में की थी, लेकिन फसल कम हुई है। शहर में प्याज की आवक महाराष्ट्र आैर मध्यप्रदेश से होती है। महाराष्ट्र से आवक हो रही है, लेकिन मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के कारण आवक नहीं हो पा रही है। उसी प्रकार लहसुन की आवक राजस्थान और मध्यप्रदेश से होती है। दोनों राज्यों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अधिक होने के कारण आवक पर असर पड़ा है। प्याज के थोक व्यापारी विश्वबंधु गुप्ता ने बताया कि दूसरे राज्यों से आवक शुरू होने पर कुछ समय के लिए दाम कम हो सकते हैं, लेकिन इस साल प्याज और लहसुन के दाम बढ़ने की संभावना अधिक दिख रही है। उत्तर प्रदेश आलू भंडार कलमना में भाव (प्रति 40 किलो) आलू नया 400-500, सफेद प्याज 200-550, लाल प्याज 250-650, लहसुन 1000-4200, अदरक 1200-1550 (प्रति 60 किलो) रुपए बिक रहा है।

Created On :   23 May 2021 10:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story