- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- स्कूल में ही करना होगा 11वीं में...
स्कूल में ही करना होगा 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन, ट्यूशन व नेट कैफे से करने पर रोक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। 11 वीं में प्रवेश के लिए अब स्कूल से ही आनलाइन आवेदन करना होगा। 10वीं की परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार शहरी छात्रों के लिए 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की सख्ती कर दी गई है। उन्हें स्कूल में ही जाकर अॉनलाइन आवेदन करना होगा। अन्यथा उन्हें 11वीं में प्रवेश नहीं मिलेगा। ट्यूशन और नेट कैफे से ऑनलाइन आवेदन करने पर केंद्रीय प्रवेश नियंत्रण समिति ने रोक लगा दी है। विद्यार्थी को अगर व्यवस्थापन कोटा या इन हाउस कोटा में प्रवेश लेना है, तो भी ऑनलाइन प्रवेश लेना होगा। ग्रामीण विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन ही प्रक्रिया अपनानी होगी। उनके मार्गदर्शन के लिए शहर में 6 जोन स्तरीय मुख्य केंद्र और 13 उपकेंद्र तैयार किए जा रहे हैं। यहां से उन्हें सहायता प्राप्त होगी।
6 जोन स्तरीय मुख्य केंद्र होंगे
समिति के सदस्य सचिव द्वारा जारी निर्देशानुसार, शहर के माध्यमिक शाला में से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को उनकी शाला से आवेदन पत्र प्राप्त होंगे। उसी स्कूल में उन्हें ऑनलाइन आवेदन पत्र पेश करने की सुविधा होगी। इसके अलावा सीबीएसई व अन्य बोर्ड और नागपुर शहर के बाहरी (ग्रामीण) विद्यार्थियों के लिए नागपुर शहर में कुल 6 जोन स्तरीय मुख्य केंद्र होंगे। इसमें 13 उपकेंद्र तैयार किए जाएंगे। इस बाबत शिक्षण उपसंचालक नागपुर विभाग कार्यालय द्वारा प्राचार्य, मुख्याध्यापक को सभा लेकर उन्हें ऐसी सूचना व निर्देश दिए हैं। 10वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को स्कूल और जोन स्तरीय उपकेंद्र में 2 मई से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। ऑनलाइन आवेद का भाग-1 अप्रूव कराना होगा।
जोन के संबंध में जानकारी
जोन क्रमांक : 1 - पूर्व नागपुर
1. मुख्य केंद्र-वीएमवी कनिष्ठ महाविद्यालय वर्धमान नगर
2. उपकेंद्र- श्री राजेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय, हसनबाग रोड, नंदनवन
3. उपकेंद्र- बाबा नानक सिंधी हिंदी उच्च माध्यमिक विद्यालय, गरोबा मैदान
जोन केंद्र अंतर्गत विभाग : नेताजी बोस नगर, शांति नगर, हरिहर मंदिर, डिप्टी सिग्नल, मिनीमाता नगर, वर्धमान नगर, पारडी, भांडेवाड़ी, हिवरी नगर, वाठोड़ा, कुंभारटोली, नंदनवन, बगड़गंज।
जोन क्रमांक : 2 - पश्चिम नागपुर
1. मुख्य केंद्र- हिस्लॉप कनिष्ठ महाविद्यालय, सिविल लाइंस
2. उपकेंद्र- धरमपेठ एम.पी. देव स्मृति विज्ञान कनिष्ठ महाविद्यालय, अंबाझरी रोड
3. उपकेंद्र - सेंट उर्सूला गर्ल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिविल लाइंस
4. उपकेंद्र - एलएडी कनिष्ठ महाविद्यालय, गांधी नगर
जोन केंद्र अंतर्गत विभाग : हजारी पहाड़, सुरेंद्रगढ़, छावनी, अनंत नगर, मानकापुर, नई बस्ती, गड्डीगोदाम, खलासी लाइन, सीताबर्डी, सिविल लाइंस, रामदासपेठ, शिवाजी नगर, रामनगर, हिलटॉप, धरमपेठ, तेलंगखेडी, रवि नगर।
जोन क्रमांक : 3 - उत्तर नागपुर
1. मुख्य केंद्र- सिंधु कनिष्ठ महाविद्यालय, पांचपावली
2. उपकेंद्र- दयानंद आर्य कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, जरीपटका
3. उपकेंद्र- किदवई, उच्च माध्यमिक विद्यालय, आशीनगर टेका
जोन केंद्र अंतर्गत विभाग : नारा, नारी, कलमना, यशोधरा नगर, महेंद्र नगर, सिद्धार्थ नगर, नागसेन नगर, जरीपटका,चॉक्स कॉलोनी, इंदोरा, मेकोसाबाग, वैशाली नगर, नया नकाशा, मोतिबाग, रानी दुर्गावती नगर,
नई मंगलवारी।
जोन क्रमांक : 4 - दक्षिण नागपुर
1. मुख्य केंद्र- श्री एम. एम. मोहता विज्ञान कनिष्ठ महाविद्यालय, सक्करदरा, उमरेड रोड
2. उपकेंद्र- मेजर हेमंत जकाते इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, म्हालगी नगर
3. उपकेंद्र- वंदे मातरम् उच्च माध्यमिक विद्यालय, अवधूत नगर
4. उपकेंद्र- सेंट पॉल उच्च माध्यमिक विद्यालय, हु़ड़केश्वर रोड
जोन केंद्र अंतर्गत विभाग : चंदन नगर, रेशमबाग, शुक्रवारी, शिवनगर, मेडिकल कॉलेज, विश्वकर्मा नगर, चंद्रमणि नगर, सोमवारी पेठ, रघुजी नगर, अयोध्या नगर, सक्करदरा, न्यू सुभेदार, म्हालगी नगर, मानेवाड़ा, हुड़केश्वर, नरसाला, दिघोरी।
जोन क्रमांक : 5 - दक्षिण-पश्चिम नागपुर
1. मुख्य केंद्र- डॉ. आंबेडकर कनिष्ठ महाविद्यालय, दीक्षाभूमि
2. उपकेंद्र- संताजी कनिष्ठ महाविद्यालय, वर्धा रोड
3. उपकेंद्र- एम. के. एच. संचेती उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिंदुस्तान कॉलोनी, वर्धा रोड
जोन केंद्र अंतर्गत विभाग : अंबाझरी, वीएनआईटी एरिया, दीक्षाभूमि, धंतोली, जेल वार्ड, सुभाष नगर, चूनाभट्टी, प्रताप नगर, साईं मंदिर, अजनी, जोगी नगर, पार्वती नगर, शनिवारी, रामबाग, नरेंद्र नगर, सोनेगांव, जयताला।
जोन क्रमांक : 6 - मध्य नागपुर
1. मुख्य केंद्र : श्रीमती बिंझानी महिला कनिष्ठ महाविद्यालय, महल
2. उपकेंद्र : न्यू इंग्लिश उच्च माध्यमिक विद्यालय, महल
जोन केंद्र अंतर्गत विभाग : बोरियापुरा, सैफी नगर, भानखेडा, बारसेनगर, तांडापेठ, लेंडी तालाब, मोमिनपुरा, जागनाथ बुधवारी, गणेशपेठ, महल, नगर भवन, चिटणिसपुरा, आयचित मंदिर, टिमकी, मस्कासाथ।
Created On :   26 April 2018 12:40 PM IST