जन्मदिन का तोहफा लेने के चक्कर में गंवाए 15.65 लाख

जन्मदिन का तोहफा लेने के चक्कर में गंवाए 15.65 लाख
ऑनलाइन धोखाधड़ी जन्मदिन का तोहफा लेने के चक्कर में गंवाए 15.65 लाख

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ऑनलाइन धोखाधड़ी में लिप्त गिरोह ने एक निजी अस्पताल के कर्मचारी को लाखों रुपए से चूना लगाया है। जन्मदिन का तोहफा भेजने का झांसा देकर कस्टम ड्यूटी व अन्य शुल्क बताकर रकम वसूली गई है। लकड़गंज थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। गरोबा मैदान आदर्श नगर निवासी राहुल बालकृष्ण पराते (33) धंतोली के स्पेक्ट्रम इमैजिन क्लीनिक में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव है। 16 नवंबर से 20 दिसंबर 2021 के बीच राहुल को कैलिफोर्निया से डॅनियल लिचर्ड नामक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को कॉस्मेटिक व्यापारी बता कर अपना कारोबार भारत में फैलाने की इच्छा व्यक्त की। इस काम में उसने राहुल से मदद मांगी। करीब एक महीने तक दोनों में बातचीत होती रही। 

कस्टम अधिकारी बन कर फोन किया

इस बीच डॅनियल ने बताया कि खुद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वह चैरिटी करने वाला है। वह राहुल को भी शामिल करना चाहता है। इस कारण उसके लिए आईफोन और जूते तोहफे में भेजने की जानकारी दी। डॅनियल के िगरोह में शामिल लोगों ने फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर राहुल को फोन कर कैलिफाेर्निया से उसके नाम पर तोहफा आने की जानकारी दी। झांसे में आए राहुल से विविध शुल्क बताकर उससे 15 लाख 65 हजार रुपए वसूल िकए गए हैं। लाखों रुपए देने के बाद भी और भी रकम की मांग की जा रही थी। इसके बाद राहुल ने मामले की पड़ताल की, तो ठगे जाने का खुलासा हुआ। थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है। जांच जारी है। 

 

 

Created On :   8 Jan 2022 2:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story