एसएनडीएल का गेट-वे फेल, बिजली बिल का आनलाइन पेमेंट करना हुआ मुश्किल

Online payment of electricity bill is difficult
एसएनडीएल का गेट-वे फेल, बिजली बिल का आनलाइन पेमेंट करना हुआ मुश्किल
एसएनडीएल का गेट-वे फेल, बिजली बिल का आनलाइन पेमेंट करना हुआ मुश्किल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। SNDL के बिजली बिल का ऑनलाइन पेमेंट करना मुश्किल हो रहा है। पेमेंट करने जाओ तो गेट-वे ओपन नहीं हो रहा है। देश में क्रेडिट, डेबिट कार्ड व ऑनलाइन पेमेंट के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऑनलाइन पेमेंट की सहूलियत से विद्युत उपभोक्ता को भी लाभ होता है। घर बैठे या कहीं भी हो वह बगैर लाइन में लगे पेमेंट कर सकता है। लेकिन आज-कल SNDL के बिलों का आनलाइन पेमेंट मुश्किल हो रहा है। उनका गेट-वे ही ओपन नहीं हो रहा है, इससे उपभोक्ता पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें प्रॉम्प्ट पेमेंट का लाभ भी नहीं मिल रहा है। साथ ही पेमेंट नहीं होने पर कनेक्शन कटने की आशंका भी बनी हुई है। 

SNDL की वेबसाइट में ऑनलाइन पेमेंट का पर्याय उपलब्ध है। इस पेज को खोलने के बाद ग्राहक संख्या लिखना होती है। इसके बाद जो पेज खुलता है उस पर उपभोक्ता पर बकाया राशि लिखकर आती है। पेमेंट पर क्लिक करने पर एक दूसरा पेज खुलता है। इसमें उपभोक्ता को नियम व शर्त मान्य है पर टिक करना होता है एवं अपना मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी लिखनी होती है। इसके बाद सम्मिट बटन को दबाना होता है। SNDL की साइट पर यहां तक तो पहुंचते हैं, लेकिन जैसे ही सम्मिट का बटन दबाते हैं सर्वर में एरर आ जाता है। ऐसा पिछले करीब 3 दिन से हो रहा है। इससे जहां  उपभोक्ताओं को बिल भरने में परेशानी हो रही है और प्रॉम्प्ट पेमेंट का लाभ नहीं मिल रहा, वहीं दूसरी ओर SNDL को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि SNDL के उपभोक्ता यदि महावितरण की वेबसाइट पर से SNDL क्षेत्र का पेमेंट करते हैं, तो पेमेंट करना संभव हो पा रहा है।  SNDL के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी वेबसाइट में कोई खराबी नहीं है। पेमेंट के लिए बिल डेस्क गेट-वे का प्रयोग किया जाता है। उसमें खराबी हो सकती है।

Created On :   18 Sept 2017 6:21 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story