सिर्फ कामकाजी महिलाओं को मिल सकेगी स्टाम्प शुल्क छूट का लाभ, फडणवीस ने उठाए सवाल

Only working women will get the benefit of stamp duty exemption, Fadnavis raised questions
सिर्फ कामकाजी महिलाओं को मिल सकेगी स्टाम्प शुल्क छूट का लाभ, फडणवीस ने उठाए सवाल
सिर्फ कामकाजी महिलाओं को मिल सकेगी स्टाम्प शुल्क छूट का लाभ, फडणवीस ने उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में बजट में महिलाओं के नाम घर खरीदने पर स्टाम्प शुल्क में एक फीसदी की छूट का एलान किया गया है। वित्तमंत्री अजित पवार ने इसे विश्व महिला दिवस पर महिलाओं को दिया गया तोहफा बताया पर इससे केवल कामकाजी महिलाओं को लाभ होने वाला है। विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस महिलाओं के साथ सरकार का धोखा बताया है। शिवसेना समर्थक निदर्लिय महिला विधायक गीता जैन ने कहा कि यह लाभ तभी मिल सकेगा जब घर केवल महिला के नाम पर खरीदा जाएगा। उसमें पति की भागीदारी होने पर छूट का लाभ नहीं मिलेगा। पर गृहिणी महिलाओं का इसका लाभ नहीं मिल सकेगा, क्योंकि उनके पास आमदनी का जरिया न होने के नाते बैंक होम लोन नहीं देंगे। वहीं विपक्ष के पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने इसे  महिलाओं के साथ धोखा करार दिया है। 

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना काल के बाद पहली बार वित्त मंत्री अजित पवार ने अपना बजट पेश किया। महामारी संकट के चलते राजस्व नुकसान के बावजूद वित्तमंत्री अजित पवार ने महिलाओं के लिए महिला दिवस का गिफ्ट देने का एलान किया। वित्तमंत्री का दावा है कि एक फीसदी स्टाम्प शुल्क माफ करने से सरकार को राजस्व का एक हजार करोड़ का नुकसान होगा। विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महिला दिवस के दिन ठाकरे सरकार ने महिलाओं के साथ धोखा किया है। आंकड़ों की जादूगरी में महिलाओं को 1% रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ करने की बात कर रहे हैं जबकि दूसरी तरफ उन्हें टेक्निकल चीजों में फायदा ना हो इसका पूरा इंतजाम बजट में किया गया है। सरकार ने एक प्रतिशत स्टाम्प शुल्क माफ करने के लिए जो शर्तें रखी हैं उससे ज्यादातर महिलाओं को इसका फायदा नहीं होगा क्योंकि अधिकतर महिलाएं हाउसवाइफ होने के कारण बैंक उनको होम लोन नहीं देंगे। ऐसे में  उन्हें इस छूट का लाभ कैसे मिलेगा। साथ ही सरकार ने पहले ही कह दिया है कि अगर संयुक्त नाम पर घर लिया तो उन्हें इसका फायदा नहीं मिलेगा। 

Created On :   8 March 2021 4:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story