गणतंत्र दिवस से पहले ऑपरेशन ऑलआउट, तीन घंटे में डेढ़ सौ से ज्यादा वांछित आरोपी पहुंचाए सलाखों के पीछे

Operation Allout before Republic Day, in three hours more than 150 wanted accused were sent behind bars
गणतंत्र दिवस से पहले ऑपरेशन ऑलआउट, तीन घंटे में डेढ़ सौ से ज्यादा वांछित आरोपी पहुंचाए सलाखों के पीछे
मुंबई गणतंत्र दिवस से पहले ऑपरेशन ऑलआउट, तीन घंटे में डेढ़ सौ से ज्यादा वांछित आरोपी पहुंचाए सलाखों के पीछे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गणतंत्र दिवस पर महानगर में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुंबई पुलिस ने एक दिन पहले ही ऑपरेशन ऑलआउट चलाया और शहर भर के सैकड़ों अपराधियों को तीन घंटे में ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मंगलवार रात 11 बजे से 2 बजे बजे तक चले अभियान के दौरान पुलिस ने 51 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया जो विभिन्न मामलों में वांछित थे। इसके अलावा 100 ऐसे आरोपी भी दबोचे गए जिनके खिलाफ विभिन्न मामलों में गैरजमानती वारंट थे। इस दौरान पुलिस ने महानगर में नशे के कारोबार में लिप्त 139 आरोपियों और चाकू, तलवार जैसे अवैध हथियार रखने के आरोप में 41 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस के हत्थे 42 तड़ीपार किए गए आरोपी भी चढ़े जो आदेश का उल्लंघन कर महानगर में रह रहे थे। मुहिम के दौरान पुलिस ने संदिग्ध रुप से घूम रहे 114 लोगों के साथ 331 अवैध फेरीवालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। एक अधिकारी ने बताया कि कुल 202 जगहों पर कॉबिंग ऑपरेशन के दौरान रिकॉर्ड पर मौजूद 926 आरोपियों की जांच की गई जिनमें से 331 के मिलने पर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इस दौरान 111 जगहों पर नाकेबंदी करते हुए पुलिस ने 7406 दुपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 2568 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ऑपरेशन ऑलआउट के दौरान पुलिस ने 844 होटल, लॉज मुसाफिर खानों की तलाशी ली साथ ही महानगर के 551 संवेदनशील ठिकानों की भी जांच पड़ताल की गई। मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फडसलकर और विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती की अगुआई में चलाए गए इस अभियान में 14 डीसीपी, 28 एसीपी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।  


 

Created On :   25 Jan 2023 2:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story