आरेंज सिटी क्राफ्ट मेला 12 से 21 तक, लोक कला व संस्कृति के होंगे दर्शन

आरेंज सिटी क्राफ्ट मेला 12 से 21 तक,  लोक कला व संस्कृति  के होंगे दर्शन
आरेंज सिटी क्राफ्ट मेला 12 से 21 तक, लोक कला व संस्कृति के होंगे दर्शन
आरेंज सिटी क्राफ्ट मेला 12 से 21 तक, लोक कला व संस्कृति के होंगे दर्शन

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  लोककला व लोक परंपरा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आरेंज सिटी क्राफ्ट मेला एवं लोकनृत्य समारोह का आयोजन किया जा रहा हैै। बता देें कि दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाला राष्ट्रीय स्तर का ऑरेंज सिटी क्रॉफ्ट मेला एवं लोकनृत्य समारोह इस बार  12 से 21 जनवरी तक होगा।

रजत जयंती समारोह यादगार बनाने के प्रयास: समारोह का रजत जयंती वर्ष होने से आयोजन में अनेक आकर्षक परिवर्तन दर्शकों को देखने मिलेंगे। संपूर्ण भारत वर्ष में प्रसिद्ध इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों से लोक एवं आदिवासी नृत्यों की प्रस्तुति तथा हस्तशिल्प, एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी व बिक्री होती है। जिसका दूर-दूर से लोग आकर लाभ उठाते हैं। यहां मिलने वाले व्यंजन और कलाकृति को भी लोग काफी पसंद करते हैं।    इस मेले में हस्तशिल्प से लेकर लोक परंपरा की झलक दिखाई देती है। आदिवासी कल्चर की छाप इस मेले में पहले से ही लोग देखते आए हैं।  यह वर्ष इस मेले का 25वां वर्ष होने से रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। 
होगी आकर्षक सजावट : समारोह के लिए केंद्र परिसर में पारंपरिक लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक सजावट की जा रही है, साथ ही स्टॉल की रचना में थोड़ा परिवर्तन कर उसे आकर्षक एवं सुविधा जनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

लोकनृत्य की होगी प्रस्तुति:    प्रतिदिन दोपहर 1 से रात्रि 9.30 बजे तक हस्तशिल्प मेले में प्रवेश दिया जाएगा। लोकनृत्यों की प्रस्तुति शाम 6.30 बजे से प्रारंभ होगी। दोपहर 4 बजे से मेले में विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां होगी। 100 से अधिक हस्त शिल्पकार सहभागी होंगे तथा विभिन्न राज्यों के 250 से अधिक लोक एवं आदिवासी कलाकार शिरकत करेंगे। स्थानीय लोक कलाकारों की भी प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम में दूसरे राज्यों के कलाकार बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।  क्षेत्रीय कलाकारों की भी प्रतिभा को अवसर देने का प्रयास आयोजकों द्वारा किया जा रहा है। 
 

Created On :   8 Jan 2018 8:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story