चौकी प्रभारी ने छैनी-हथोड़े से चट्टान तोडकऱ बहाल किया रास्ता

लोगों ने ली राहत की सांस चौकी प्रभारी ने छैनी-हथोड़े से चट्टान तोडकऱ बहाल किया रास्ता

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव-दमुआ मार्ग पर सोमवार सुबह बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के कारण चट्टान का एक टुकड़ा सडक़ पर गिरा था। पूरी सडक़ घंटों तक जाम रही। सूचना मिलते ही डुंगरिया चौकी प्रभारी सुरेंद्र यादव झंडा वंदन के बाद अपने आरक्षक के साथ मौके पर पहुंचे। मौके का मुआएना करने के बाद पड़ोसी गांव से छैनी और हथौड़ा मंगाया। बाहें ऊंची कर छैनी से चट्टान के टुकड़े करने में जुट गए। आरक्षक जगदीश, वाहन चालक और दो ग्रामीणों ने भी इन टुकड़ों को सडक़ से हटाने में मदद की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इस रास्ते को बहाल किया गया। पुलिस को इस रूप में भी देख लोग इस पल को कैमरे के कैद करने से खुद को नहीं रोक पाए।

Created On :   16 Aug 2022 11:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story