डेढ़ महीने में लोकल ट्रेन में अवैध यात्रा करने वाले 75 हजार से ज्यादा यात्रियों पर जुर्माना

Over 75 thousand passengers fined for illegal travel in local trains in one and a half months
डेढ़ महीने में लोकल ट्रेन में अवैध यात्रा करने वाले 75 हजार से ज्यादा यात्रियों पर जुर्माना
डेढ़ महीने में लोकल ट्रेन में अवैध यात्रा करने वाले 75 हजार से ज्यादा यात्रियों पर जुर्माना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में पिछले डेढ़ महीने में अवैध रुप से सफर करने वाले 75 हजार से ज्यादा यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इन यात्रियों ने रेलवे ने करीब चार करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। इसके अलावा कई यात्री ऐसे भी पकड़े गए हैं जिन्होंने यात्रा के लिए अत्यावश्यक सेवा से जुड़ा फर्जी पहचानपत्र बना रखा था। दरअसल कोरोना संक्रमण के चलते लोकल ट्रेनों में सिर्फ अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों को सफर करने की इजाजत है। इसलिए राज्य सरकार ने अत्यावश्यक सेवा से जुड़े जिन लोगों को यात्रा की इजाजत दी गई है उन्हें पहचानपत्र देखने के बाद ही टिकट या पास जारी किए जाते हैं। ऐसे में जिन लोगों को टिकट नहीं जारी किए जाते वे अवैध रुप से बिना टिकट के ही लोकल ट्रेनों में सवार हो जाते हैंं और जांच के दौरान पकड़े जाने पर जुर्माना भर देते हैं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि 1 अप्रैल से 21 मई तक लोकल ट्रेनों में अवैध रुप से सफर करने वाले 75 हजार 793 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन यात्रियों से 3 करोड़ 97 लाख रूपए जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा पिछले एक महीने में अवैध पहचान पत्र बनाकर सफर करने वाले 808 यात्रियों को रेलवे अधिकारियों ने पकड़ा है और उनसे 500-500 रुपए जुर्माना वसूला गया है। पकड़े गए ज्यादातर यात्रियों ने मुंबई महानगर पालिका का फर्जी पहचान पत्र बना रखा था। लोकल ट्रेनों में बिना मास्क सफर करने वाले 1 हजार 61 यात्रियों से भी रेलवे अधिकारियों ने जुर्माना वसूला है।

Created On :   26 May 2021 2:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story