घोषणा के बावजूद नहीं खुले धान खरीदी केंद्र

Paddy procurement center not open despite announcement
घोषणा के बावजूद नहीं खुले धान खरीदी केंद्र
किसान परेशान घोषणा के बावजूद नहीं खुले धान खरीदी केंद्र

डिजिटल डेस्क, भंडारा। सिहोरा – बपेरा परिसर के अधिकतम नागरिकों की आय खेती पर निर्भर है। दीपावली के पूर्व ही हल्के धान की फसल किसानों के हाथ आयी। लेकिन धान खरीदी केंद्र शुरू न होने से दीपावली पर भी लक्ष्मी के दर्शन नहीं हो पाए।  दीपावली के पूर्व किसान धान घर लाते हैं। इस धान की फसल के जरिए किसान दीपावली मनाते हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा दीपावली पर धान खरीदी केंद्र शुरू होंगे यह घोषणा की गई थी। किसान भी इस आस में धान व्यापारियों को बेचने की बजाय धान खरीदी केंद्र में देने के लिए इंतजार कर रहे थे। 31 अक्टूबर से धान खरीदी का मुहूर्त निकला। लेकिन सिहोरा – बपेरा परिसर में मंजूर एक भी धान केंद्र अब तक शुरू नहीं हो सका है। 

बोनस देने की मांग

खाद की बैग 300 से 350 रुपए तक महंगी हुई है। मजदूरी भी बढ़ गई है। लेकिन धान का भाव नहीं बढ़ा। केंद्र सरकार ने सरकारी समर्थन मूल्य केवल 72 रुपए बढ़ाया है। किसानों को 1940 रुपए समर्थन मूल्य मिलेगा। गत वर्ष धान को 700 रुपए बोनस दिया गया। इस बार बोनस देने की मांग की गई है। 

व्यापारियों को धान बेचने पर विवश

परिसर के किसानों ने धान बिक्री के लिए आनलाइन पंजीयन किया है। लेकिन अब तक धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं होने से किसान संकट में फंस गए हैं। ऐसे में अनेक किसानों ने दीपावली के सामने 1500 से 1600 रुपए के दाम से धान व्यापारियों को बेच दिया है। इसमें किसानों का भारी नुकसान हुआ है। दीपावली के पर्व पर धान खरीदी होकर अब तक किसानों के खाते में आॅनलाइन पद्धति से रुपए जमा होना जरूरी था। लेकिन तुमसर तहसील में धान खरीदी को लेकर हलचल नहीं है। दीपावली के पूर्व धान खरीदी केंद्र शुरू किए जाने की घोषणा की गई। लेकिन अब तक सिहोरा, वाहनी, सिंदपुरी, चुल्हाड, देवसर्रा, बपेरा, हरदोली व हरदोली व कर्कापुर में धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं हुए। 
 

Created On :   11 Nov 2021 1:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story