पन्ना शहर का आधुनिकीकरण कर किया जायेगा विकास: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Panna city will be modernized and developed: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan
पन्ना शहर का आधुनिकीकरण कर किया जायेगा विकास: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
पन्ना पन्ना शहर का आधुनिकीकरण कर किया जायेगा विकास: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

डिजिटल डेस्क, पन्ना। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नगरीय निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों केसमर्थन के  लिए पन्ना पहँुचकर श्री जुगल किशोर जी मंदिर के समीप आयोजित जनसभा को संबोधित किया गया तथा शहर के मुख्य मार्ग मेें रोड़ शो कर मतदाताओं से पार्टी के प्रत्याशियों को जीत प्रदान करने की अपील की गई। सोमवार को अपरान्ह ४ बजे हैलीकॉप्टर से पन्ना पहँुचने के बाद करीब २५ मिनट तक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार की जो विकास तथा कल्याणकारी योजनायें है उनका क्रियान्वयन नगरीय निकायों से होता है रूपया सरकार देती है। योजनाओं का लाभ और समुचित विकास हो इसके लिए ईमानदारी से काम करने वाले भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व नगर पालिका तथा नगर परिषदों में जरूरी है कांगे्रस पार्टी तो गरीबों की योजनाओं को बंद करने वाली पार्टी है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश तथा देश  में भारतीय जनता पार्टी पर लोगों को पूरा भरोसा है हम निरन्तर काम करते है और विकास करते है। नगर पालिका और नगर परिषदों में भारतीय जनता पार्टी में १०९ प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये है सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पन्ना प्राचीन नगरी है इसकी प्राचीनता को बनाए रखते हुए इसका आधुनिकीकरण के साथ विकास किया जाएगा मैं विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। श्री चौहान ने कहा कि पन्ना में पानी की कमी नहीं आने दूंगा इसके लिए मैं हर एक संभव प्रयास करूंगा। श्री चौहान ने भगवान श्री जुगल किशोर जी को स्मरण करते हुए कहा कि मैं जब भी पन्ना आता हूं मुझे लगता है कि मैं भगवान श्री जुगल किशोर जी के सामने बैठा रहूं उनके सामने ध्यान करने से मन में शांति प्राप्त होती है। श्री चौहान ने कहा कि बेरोजगारों के लिए एक लाख पच्चीस हजार से अधिक भर्तियां मैं आने वाले समय में करूंगा साथ ही पन्ना में रोजगार के लिए जो भी किया जा सकता है वह करूंगा चाहे वह धार्मिक आधार पर अथवा खनन के माध्यम से रोजगार के नए अवसरों को पैदा करने का काम मध्य प्रदेश की सरकार आने वाले समय में करेगी। मुझे लगता है कि काम करने वाली महिलाओं की आमदनी कम से कम 10000 हो जाए इसके लिए मैं प्रयास कर रहा हूं। रोजगार के नए अवसर लोगों को मिले मैं चाहता हूं कि युवा आगे आएं रोजगार लगाएं मामा एक लाख से डेढ़ लाख तक का लोन काम करने के लिए धंधे के लिए दे रहा है।
योजनाएं बंद करने वाली कांग्रेस को परमानेंट बंद कर दो
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा में कहा कि हमने विकास की योजनाएं चलाईं कांग्रेस ने उन योजनाओं को बंद कर दिया। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए संबल योजना पर कैची चलाई, लाडली लक्ष्मी योजना ठंडे बस्ते में डाल दी और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बहिनों को धोखा दिया। हमने सभी वर्गों के लिए योजनाएं चलाईं थीं। 15 महीने सत्ता में रही कांग्रेस ने सभी योजनाएं बंद कर दीं अब कांग्रेस को परमानेंट बंद कर दो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भाजपा की सरकार है जनकल्याण की योजनाएं हमने फिर से शुरू कर दी हैं। उन्होने कहा कि भाजपा को जिताये सपनों को हम पूरा करेगें।  
उत्तराखण्ड हादसे में मृतको को दी श्रृद्धांजलि 
श्री चौहान ने उत्तराखंड में पन्ना जिले के जो लोग दुर्घटना में मृत हुए थे उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मेरा धर्म था कि मध्यप्रदेश का कोई भी व्यक्ति यदि दुखी होता है परेशान होता है तो मैं उसकी मदद के लिए जाऊं जब मैं अपने सीएम हाउस में था मुझे सूचना मिली कि उत्तराखंड में मध्यप्रदेश के लोग दुर्घटना में मृत हुए हैं तभी मैंने सांसद विष्णु दत्त शर्मा व अपने सहयोगी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह से बातचीत की और हम लोग उनकी मदद के लिए उत्तराखंड पहुंचे मैंने वहां की सरकार से कहा कि यह हमारे मध्य प्रदेश के लोग हैं मेरे परिवार के लोग हैं जिन को बचाया जा सकता है उन्हें बचाएं जो मृत हो गए हैं उनके शव सुरक्षित तरीके से मध्यप्रदेश भेजने में मदद करेंयदि कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में होती तो क्या होता कांग्रेसी या कांग्रेसी कुछ नहीं करते कांग्रेस ने अपने 15 महीने के कार्यकाल में भी कुछ नहीं किया केवल और केवल जनता को धोखा देने का काम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया। कांग्रेस के नेता अपने परिवार के लिए राजनीति करते है उन्हे जनता से कोई लेना देना नही है।  स्थानीय मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी से अपील की कि पन्ना में जो जल संकट है उसे निराकृत करने में मदद करें और आपने जो घोषणाएं पूर्व में की हैं उन घोषणाओं का शीघ्र क्रियान्वयन हो जाए जिससे पन्ना में जल संकट समाप्त हो जाएगा। मंत्री श्री सिंह ने उत्तराखंड में दुर्घटना में मृत हुए लोगों के  परिजनों की मदद किस तरीके से की जा सकती थी उसके बारे में बताया श्री  सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तत्परता के कारण ही उत्तराखंड में लोगों की मदद की जा सकी है।
सीएम के आने से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार
भीषण जल संकट से जूझ रहे शहर में नगर पालिका के चुनाव में पानी का एक बड़ा मुद्दा बन गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री की पन्ना में चुनावी सभा से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ सडक़ पर प्रदर्शन कर जल संकट को लेकर नारेबाजी की जाने लगी। इसकी जानकारी जैसे ही प्र्रशासन एवं पुलिस को पहँुची तो पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से कांग्रेस के दो पार्षद पद के प्रत्याशियों रेहान मोहम्मद वार्ड क्रमांक ११, वैभव थापक वार्ड क्रमांक १४, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय तिवारी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, एनएसयूआई अध्यक्ष मृग्रेन्द्र सिंह, युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सौरभ पटैरिया, भूपेन्द्र सिंह परमार आदि को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गये नेताओं को कलेक्ट्रेट में ले जाकर रखा गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद गिरफ्तार नेताओं को पुलिस ने छोड़ दिया।
 

Created On :   28 Jun 2022 8:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story