पन्ना: जनता की सेवा करना जनप्रतिनिधि का दायित्व है - मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पन्ना: जनता की सेवा करना जनप्रतिनिधि का दायित्व है - मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह

डिजिटल डेस्क, पन्ना। खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा पन्ना जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने रहुनिया गुजार एवं सिरस्वाहा में विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करने के साथ चौपाल लगाकर ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना जनप्रतिनिधि का दायित्व है। पन्ना विधानसभा क्षेत्र का यह अंचल काफी पिछडा है। इसके विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इन ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ कन्यापूजन से किया गया। इसके उपरांत रहुनिया गुजार में 4 लाख रूपये की लागत से हीरागिरी के घर से जयपाल के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का वैदिक रूप से भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पन्ना विधानसभा क्षेत्र के यह ग्रामीण अंचल बहुत ही पिछडे हुए हैं। आवागमन के लिए मार्गो का अभाव है। उन्होंने कहा कि मेरे पूर्व विधानसभा क्षेत्र में सडकों का जाल बिछाया गया है। जिससे क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है।

इसी प्रकार क्षेत्र में सिंचाई परियोजनाएं निर्मित की गयी है जिससे कृषि सिंचाई के साथ जल स्तर ऊपर आने से पेयजल की समस्या का निदान हुआ है। इस विधानसभा क्षेत्र में भी निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। पिछडे गांवों को बारामासी सडकों से जोडने का कार्य किया जाएगा। ग्राम रहुनिया गुजार से पाठा तक सडक मार्ग का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र में पूर्व से स्थित तालाबों का गहरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा विभिन्न वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 6 हजार रूपये प्रतिवर्ष दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश की सरकार ने भी 4 हजार रूपये मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के देना प्रारंभ कर दिया है। इस तरह किसान को वर्ष में 10 हजार रूपये मिल रहे हैं।

पूर्व सरकार द्वारा संबल योजना को बंद कर दिया गया था अब यह योजना पुनः प्रारंभ कर दी गयी है। इसी प्रकार कन्यादान योजना के साथ अन्य योजना भी चालू की गयी हैं। उन्होंने बताया कि पन्ना में श्रमिक चिकित्सालय एवं ग्रामोदय विद्यालय खोलने की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। इस संबंध में केन्द्र सरकार से निरंतर सम्पर्क किया जा रहा है। उन्होंने मौके पर उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना श्री शेर सिंह मीना को निर्देश दिए कि इन ग्रामों में शिविर लगाकर हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाया जाए। आगामी रविवार को ग्राम रहुनिया गुजार में शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंत्री श्री सिंह ने ग्राम सिरस्वाहा में 2.98 लाख रूपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने सिरस्वाहा में सामुदायिक भवन बनाए जाने के लिए अपनी जनसम्पर्क निधि से 5 लाख रूपये, मंदिर की सुरक्षा दीवाल बनाने एवं कुवंरपुर से धरमपुर तक रोड निर्माण व पुलिया निर्माण कराए जाने की घोषणा की गयी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव द्वारा अपने उद्बोधन में शासन की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मंत्री श्री सिंह के प्रति विश्वास जाहिर करते हुए कहा कि इस पिछडे क्षेत्र का अब विकास होना सुनिश्चित है। सहकारी प्रेस के अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र गर्ग ने शासन की योजनाओं पर प्रकाश डालने के साथ क्षेत्र के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर श्री विनोद तिवारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से सम्बोधित किया। मंत्री श्री सिंह द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मिशन एवं धरती संस्था द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत देवेन्द्रनगर ग्राम अन्तर्गत कार्यरत सखियों को सामग्री एवं गणवेश का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक श्री भाग्यश्री शर्मा एवं श्री मनोज वर्मा द्वारा किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी दी गयी। सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना श्री शेर सिंह मीना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पन्ना श्री पी.एल. पटेल, जनपद उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह यादव, श्री कमल लालवानी के साथ जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी के साथ बडी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Created On :   8 Feb 2021 8:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story