मां-बाप घर पर नहीं थे, खेलते-खेलते अचानक कुएं में जा गिरी मासूम, मौत

Parents were not at home, girl suddenly fell into the well during playing
मां-बाप घर पर नहीं थे, खेलते-खेलते अचानक कुएं में जा गिरी मासूम, मौत
मां-बाप घर पर नहीं थे, खेलते-खेलते अचानक कुएं में जा गिरी मासूम, मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बच्ची अच्छी भली खेल रही थी कि अचानक वो कुएं में जा गिरी। इस हादसे से नंदनवन थाना क्षेत्र के खरबी इलाके में मातम पसर गया। शुक्रवार दोपहर खेलते-खेलते मासूम कुंए में जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। बताया जा रहा है कि मोहम्मद अख्तर, उम्र 31 साल छोटा-मोटा काम कर परिवार का पेट पालता है। उसकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। दोपहर के वक्त अख्तार नमाज पढ़ने गया था और पत्नी भी दवाखाने गई थी। तब घर में अकेली रुखसार परविन जिसकी उम्र महज 9 वर्ष थी। करीब ढाई बजे कुंए में गिर गई। इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। 

रुखसार की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जब अख्तर नमाज पढ़कर घर आया, तभी उसकी पत्नी भी दवाखाने से लौट आई। बहुत देर तक उन्हें रुखसार नहीं दिखी। जिससे उन्होंने उसकी खोजबीन शुरु कर दी। इसी बीच कुंए में पानी की सतह पर रुखसार का शव तैरता दिखा। इस बीच हादसे की पुलिस को सूचना दे दी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बस्ती के कुछ लोगों की मदद से शव बाहर निकाला गया था। हालांकी हादसे को लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है। 

लापरवाही के कारन हुआ हादसा 

अख्तर के घर में ही कुआं है। घर में तीन मासूम बच्चियां होने से सुरक्षा जाली लगानी चाहिए थी, मगर कुंआ खुला ही रखा गया था। इसो लेकर बरती लापरवाही के कारण हादसा हो गया। 

Created On :   24 Aug 2019 5:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story