यातायात व्यवस्था चरमरायी, कार्यालयों - दुकानों के सामने खड़े रखे जाते हैं वाहन

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सड़कों पर वाहनों की पार्किंग यातायात व्यवस्था चरमरायी, कार्यालयों - दुकानों के सामने खड़े रखे जाते हैं वाहन

डिजिटल डेस्क, भंडारा। शहर में पार्किंग की समस्या का वर्षों से समाधान नहीं निकल पाया है। लेकिन त्योहारों व शादी की दिनों में बाजार में भीड़ बढ़ने लगती है तो यह समस्या उग्र रूप धारन करने लगती है। शहर के अनेक इमारतों में पार्किंग की व्यवस्था नही होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके कारण शहर के मुख्य मार्ग पर तथा मुस्लिम लायब्ररी चौक से बडे़ बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर कई बार जाम भी लगता है।  कई शासकीय कार्यालयों के सामने पार्किंग की गंभीर समस्या है। नगर परिषद की इमारत में व्यापारिक दुकाने है पर पार्किंग की व्यवस्था न होने से नागरिकों को अपने वाहन सडकों पर खड़े करने पडते है। इसी तरह पंचायत समिति कार्यालय के सामने भी पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नही है। जिसके चलते वाहन चालक राष्ट्रीय महामार्ग तक अपने वाहन खड़े रखते हैं। यही हाल उपविभागिय परिवहन कार्यालय का है। यहा पर प्रति दिन सैकड़ों नागरिक पहुचते है। पर पार्किंग की व्यवस्था न होने से यहा भी सड़क किनारे वाहन खड़े रखे जाते है। यहा तो मार्ग किनारे वाहन रखने से बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। भंडारा शहर में कई स्थान ऐसे है जो खाली पड़े है। इनका उपयोग वाहनों की पार्किंग के लिए किया जा सकता है। इसी तरह शहर के स्टेट बैंक, बैंक आफ इंडिया, महाराष्ट्र बैंक की मेन शाखा, पुलिस थाना परिसर में भी वाहन चालकों को पार्किंग के लिए जगह ढुंढने में परेशानी होती है।  वाहन खड़े करने को लेकर कई बार नागरिकों के विवाद हो जाते है। यातायात जाम होकर दुर्घटना घटीत होने की संभावना है। इस समस्या पर नगर परिषद तथा जनप्रतिनिधियों ने ध्यान देने की आवश्यकता है। 

शहर के मेन रोड पर सर्वाधिक वाहनों के पार्किंग की समस्या है। पर जिला परिषद से राजीव गांधी चौक की ओर जाते समय भी वाहनों के पार्किंग के लिए अलग से जगह उपलब्ध नही है। इसी तरह बसस्थानक परिसर में भी वाहनों के पार्किंग का अभाव है। ऐसे में नागरिक मजबुरन अपने वाहन सड़कों पर रखते है। साथ ही इससे वाहन चोरी जाने का खतरा भी बढ़ जाता है।

Created On :   11 May 2022 1:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story